News

Kanpur: ट्रेन में महिला कोच में चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, टीटीई और यात्री के बीच हुई मारपीट, कानपुर रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने; VIDEO

कानपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया.जब यात्रियों और टीटीई के बीच मारपीट हो गई.

Kanpur: ट्रेन में महिला कोच में चढ़ने को लेकर हुआ विवाद, टीटीई और यात्री के बीच हुई मारपीट, कानपुर रेलवे स्टेशन का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@news24tvchannel)

कानपुर, उत्तर प्रदेश: कानपुर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया.जब यात्रियों और टीटीई के बीच मारपीट हो गई. बताया जा रहा है की लेडीज कोच में बैठे टीटीई ने कुछ युवकों को कोच से हटाने की कोशिश की. जिसके बाद इनमें विवाद हुआ और इसके बाद इनके बीच मारपीट हो गई.यह घटना मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस की बताई जा रही है, जिसमें तीन टीटी सामान्य टिकटों की चेकिंग कर रहे थे. जब टीटी अनिकेश श्रीवास्तव ने महिला कोच में बैठे पुरुष यात्रियों से कोच खाली करने को कहा, तो कुछ यात्रियों ने इसका विरोध किया. इसी बीच बहस बढ़ गई और यात्रियों ने टीटी को घेरकर मारपीट शुरू कर दी.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @news24tvchannel नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: ट्रेन में चढ़ते समय टीटीई ने यात्री से की मारपीट, यात्रियों ने मिर्ज़ापुर रेलवे स्टेशन पर जमकर किया हंगामा, कार्रवाई की मांग

टीटीई के साथ मारपीट

युवकों ने की मारपीट

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें साफ देखा जा सकता है कि पहले एक टीटी एक यात्री को मारते नजर आता है, जिसके बाद यात्री गुस्से में आकर टीटी को पकड़कर पीटते हैं. यह मारपीट प्लेटफॉर्म पर काफी देर तक चलती रही.जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में सवार युवक राजगढ़ से छपरा की ओर जा रहे थे. इन लोगों ने जबरन महिला कोच में चढ़ने की कोशिश की, जिसे रोकने की कोशिश में विवाद बढ़ गया. रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह ग्रुप काफी शोर-शराबा कर रहा था.

सुरक्षा बल ने की कार्रवाई

मारपीट की सूचना मिलने के बाद आरपीएफ मौके पर पहुंचा और कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया. हालांकि, जिन लोगों ने हाथापाई की, उनमें से कई मौके से भाग निकले. टीटी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

रेलवे अधिकारियों ने दी प्रतिक्रिया

कानपुर के डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि घटना में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2025 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).