Pakistan Champions vs West Indies Champions, WCL 2025 11th Match Leeds Pitch Report And Weather Update: लीड्स में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाज मचाएंगे तबाही, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स

Pakistan Champions vs West Indies Champions, World Championship of Legends 2025 11th Match Leeds Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) T20 2025 का 11वां मुकाबला आज यानी 26 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लीड्स (Leeds) के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड (Headingley Ground) में भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा. पाकिस्तान ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की, जब उन्होंने टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में पांच रन से जीत दर्ज की. भारत चैंपियंस के खिलाफ उनका बहुप्रतीक्षित मुकाबला आखिरी समय में कुछ भारतीय खिलाड़ियों के पीछे हटने के कारण रद्द हो गया, जिससे फैन्स को निराशा हाथ लगी. हालांकि, पाकिस्तान ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस को 31 रनों से हराकर अपनी लय और आत्मविश्वास को बनाए रखा है. यह भी पढ़ें: India Champions vs Australia Champions, WCL 2025 10th Match 1st Inning Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 204 रनों का लक्ष्य, शिखर धवन ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

वहीं, वेस्टइंडीज चैंपियंस का पहला मुकाबला बॉल-आउट तक पहुंचा, जिसमें अंततः दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की. इसके बाद कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड चैंपियंस को 10 रन से हराकर वापसी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. उस मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से मात मिली और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 63 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.

हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पिच रिपोर्ट

लीड्स के हेडिंग्ले में तेज गेंदबाजों के लिए मदद रहती है. पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल रहेगी. इंग्लैंड में तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है लेकिन दूसरी पारी में यहां स्पिनर्स का भी महत्वपूर्ण रोल होगा. अगर बादल छाए रहेंगे तो ये गेंदबाजों के पक्ष में होगा और बल्लेबाजों के लिए और मुश्किल हो जाएगी. पहली पारी में यहां एवरेज स्कोर 168 का है. इस मैदान पर दूसरी पारी में एवरेज स्कोर 172 का है.

लीड्स का मौसम

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का 11वां मुकाबला आज यानी 26 जुलाई को मैच पाकिस्तान चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मुकाबले के दौरान मौसम की भूमिका अहम हो सकती है. मुकाबले की शुरुआत में आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है, जिससे खेल बाधित हो सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

पाकिस्तान चैंपियंस: कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, उमर अमीन, मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, आमिर यामीन, सोहेल खान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज.

वेस्टइंडीज चैंपियंस: ड्वेन स्मिथ, क्रिस गेल (कप्तान), लेंडल सिमंस, कीरोन पोलार्ड, विलियम पर्किंस, चैडविक वाल्टन (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, एश्ले नर्स, शेल्डन कॉटरेल, फिडेल एडवर्ड्स, सुलेमान बेन.

नोट: पाकिस्तान चैंपियंस बनाम वेस्ट इंडीज चैंपियंस के मैच का स्कोरकार्ड हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.