देश

ममता बनर्जी के पापों का घड़ा भर चुका है, बंगाल से टीएमसी सरकार जाने वाली है: दिलीप जायसवाल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है. इसका मकसद वोटर लिस्ट से गलत नामों को हटाना है. हालांकि, कांग्रेस और टीएमसी चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध कर रही हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस फैसले का स्वागत किया है.

ममता बनर्जी के पापों का घड़ा भर चुका है, बंगाल से टीएमसी सरकार जाने वाली है: दिलीप जायसवाल

पटना, 27 जून : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए एक विशेष अभियान चला रहा है. इसका मकसद वोटर लिस्ट से गलत नामों को हटाना है. हालांकि, कांग्रेस और टीएमसी चुनाव आयोग के इस फैसले का विरोध कर रही हैं. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस फैसले का स्वागत किया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह पारदर्शिता के लिए उठाया गया कदम है. इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के 'पीछे के दरवाजे से एनआरसी' पर पलटवार करते हुए कहा कि इनका पाप का घड़ा भर चुका है, इस बार पश्चिम बंगाल से ममता बनर्जी की सरकार जाने वाली है.

चुनाव आयोग के बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विपक्षी दलों द्वारा विरोध करने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र इकाई है और चुनाव कैसे पारदर्शिता से हो इसकी चिंता चुनाव आयोग करता है. ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई है, सबकी पहचान जरूरी है. इससे पता चलेगा कि सचमुच यह मतदाता बिहार का ही है या फिर कहीं और का. कहीं ऐसा तो नहीं कि वोटर लिस्ट में दूसरी जगह नाम है और यहां भी वोट दे रहा है. इसलिए यह पारदर्शिता के लिए उठाया गया कदम है और इसके लिए मैं चुनाव आयोग को बधाई देता हूं. यह भी पढ़ें : लिव-इन रिलेशनशिप महिलाओं के खिलाफ और मध्यवर्गीय सोच के विरुद्ध है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

बिहार में मतदाता सूची में संशोधन का पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की ओर से आपत्ति जताने पर दिलीप जायसवाल ने कहा, "ममता बनर्जी का खेल अब खत्म हो चुका है. इनकी विदाई का समय आ गया है. इन लोगों के पाप का घड़ा भी भर चुका है और इस बार बंगाल से ममता बनर्जी की सरकार जाने वाली है."

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा जनता दरबार लगाने पर उन्होंने कहा, "तेज प्रताप यादव भगवान कृष्ण के पुजारी हैं. भगवान कृष्ण उनके साथ हैं. इसलिए भगवान कृष्ण उनका पूरा ख्याल जरूर रखेंगे." जगन्नाथ रथ यात्रा पर दिलीप जायसवाल ने कहा, "मैं भगवान जगन्नाथ को नमन करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान जगन्नाथ इस दुनिया में सबको सुखी और स्वस्थ रखें. खासकर कुछ राजनेताओं को सद्बुद्धि दें, ताकि वह अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें और संयमित तरीके से राजनीति करें."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2025 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).