मुख्य समाचार

जम्‍मू-कश्‍मीर: आतंकियों का काल बनी भारतीय सेना, बारामूला में मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

Manoj Pandey

जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामूला में भारतीय सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. सेना को आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. जिसके बाद उन्होंने पूरे इलाके को घेर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल को SPG कर्मियों से बहस के बाद हटाया गया

Bhasha

अमेठी के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि वीआईपी की सुरक्षा में सादी वर्दी में तैनात एसपीजी कर्मियों को पुलिस कांस्टेबल द्वारा गलतफहमी में रोके जाने के कारण ऐसा हुआ

ईंधन के दाम मंगलवार को भी बढ़े, पेट्रोल 14 तो डीजल 10 पैसे हुआ मंहगा

Vandana Semwal

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 14 और डीजल की कीमत में 10 पैसे का इजाफा हुआ. बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 82.86 रुपये/लीटर और डीजल 74.12 रुपये/लीटर पर पहुंच गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? बीजेपी नेता ने किया नामित

Subhash Yadav

बता दें कि अगले वर्ष 31 जनवरी तक किसी भी व्यक्ति को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया जा सकता है. हर वर्ष सितंबर महीने से इस पुरस्कार के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का कहर, अब तक 25 लोगों की मौत

Nizamuddin Shaikh

पिछले दो दिन से पंजाब में रुक रुक कर तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की है कि सोमवार और मंगवार को राज्य में इससे भी तेज बारिश हो सकती है. तेज बारिश की आंशका को देखते हुए राज्य सरकार ने पुरे राज्य में ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए स्कूल-कॉलेज को मंगलवार तक बंद रखने का आदेश दिया है.

NSUI के राष्ट्रीय सचिव ने पीएचडी में दाखिले के लिए फर्जी मार्कशीट जमा कराई: डीयू अधिकारी

Bhasha

बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, कुमार ने 2017 में पीएचडी कार्यक्रम में दाखिला लिया था और हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय की एमए (अंग्रेजी) की अंक तालिका जमा कराई थी.

ममता बनर्जी ने BCCI के पूर्व अध्यक्ष बीएन दत्त के निधन पर शोक व्यक्त किया

Bhasha

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बिश्वनाथ दत्त के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

राम मंदिर को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का बड़ा बयान, कहा-सुप्रीम कोर्ट से न निकले हल तो संसद से करें प्रयास

Subhash Yadav

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर यह फैसला करेंगे कि इस मामले को संवैधानिक पीठ को भेजा जाए या नहीं. 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने बहस के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

आप पार्टी यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा सीट से लड़ा सकती है चुनाव, पार्टी सूत्रों के हवाले से खबर

Bhasha

आम आदमी पार्टी बीजेपी के नेता यशवंत सिन्हा को नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने की संभावनायें तलाश रही है. सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली सीट से यशवंत सिन्हा और पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को आप उम्मीदवार बनाना चाहती है

राफेल डील मामला: PM मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Bhasha

फ्रांस के साथ हुए राफेल युद्धक विमान सौदे को लेकर कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग को लेकर 27 सितंबर को मुंबई में प्रदर्शन करेगी. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम के नेतृत्व में गुरूवार को प्रदेश के कांग्रेसी नेता विरोध मार्च में हिस्सा लेंगे

राफेल डील पर कांग्रेस ने चली नई चाल, CVC से कहा-सौदे से लगी 41 हजार करोड़ की चपत; दर्ज करे मामला

Subhash Yadav

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि हमारा एक डेलिगेशन CVC से मिला, हमने इस मुद्दे पर उन्हें एक मेमोरेंडम भी दिया. हमने मांग की है कि इस मुद्दे से जुड़ी सभी फाइल सीज़ की जाए और एफआईआर दर्ज हो.

राफेल डील पर BJP ने ढूंढा रॉबर्ट वाड्रा कनेक्शन, कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी

Nizamuddin Shaikh

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि यूपीए सरकार के दौरान जो डील कैंसिल हुई थी, उसके पीछे खास वजह यह थी. क्योंकि इस डील में गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा बिचौलिया बनना चाहते थे

अमित शाह को बड़ा झटका, उपेंद्र कुशवाहा ने 20-20 फार्मूला ठुकराया, बोले- मैं क्रिकेट नहीं खेलता

Subhash Yadav

मीडिया से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) से सीट शेयरिंग पर सवाल पूछा गया कि वो अमित शाह (Amit Shah) के 20-20 फॉर्मूले पर क्या राय रखते हैं. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी के बीस-बीस सीटों के बंटवारे के फार्मूले को मानने से इनकार कर दिया है.

अब Whatsapp के जरिए करें बीमा का क्लेम, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया

Subhash Yadav

ज्ञात हो कि इस नई व्यवस्था के तहत ग्राहक को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इंश्योरेंस पॉलिसी के नॉमिनी को इंश्योरेंस कंपनी को अपने व्हाट्स ऐप (WhatsApp) के जरिए एक मैसेज भेजना होगा.

अच्छी और आरामदायक नींद के लिए रोजाना रात में करें ये 5 काम

Anita Ram

अच्छी और आरामदायक नींद के लिए रात के समय गर्म पानी से स्नान करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है.

आपकी नींद पूरी हुई है या नहीं बताएगा यह ब्लड टेस्ट, इससे सड़क हादसों को रोकने में मिलेगी मदद

Anita Ram

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ब्लड टेस्ट विकसित किया है जिससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि आपकी नींद पूरी हुई है या नहीं. बताया जा रहा है कि इस बल्ड टेस्ट से सुस्ती में गाड़ी चलाने के कारण होने वाली कार दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.

अजय देवगन ने गलती से ट्विटर पर शेयर किया काजोल का नंबर, देखते ही देखते वायरल हुआ ट्वीट

Anita Ram

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने गलती से अपनी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का मोबाइल नंबर ट्विटर पर शेयर कर दिया. फोन नंबर शेयर करने फौरन बाद ही उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद इस बात को लेकर कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं.

मालदीव के नए राष्ट्रपति बने इब्राहिम मोहम्मद सोलिह, भारत के साथ रिश्ते होंगे बेहतर?

Nizamuddin Shaikh

मालदीव में रविवार को हुए राष्ट्रपति के चुनाव में इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने निवर्तमान राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को हराकर मालदीव के नए राष्ट्रपति बन गए है. वहीं इब्राहिम मोहम्मद के जीत के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि भारत और मालदीव के रिश्तों में जो अक्सर खटास देखने को मिलता था उसमें सुधार आएग.

भारत के 5 खूबसूरत आइलैंड, जहां आप अपने वेकेशन को बना सकते हैं यादगार

Anita Ram

कई लोग विदेश के किसी आइलैंड में छुट्टियां बिताने के लिए अपनी जेब तक खाली कर देते हैं, क्योंकि उन्हें यह पता ही नहीं है कि भारत में ही कई ऐसे खूबसूरत आइलैंड मौजूद हैं, जो रोमांस और रोमांच से भरपूर हैं.

राफेल डील को लेकर मचे घमासान पर राहुल गांधी पर बरसे पात्रा, कहा- PAK और राहुल का एक लक्ष्य- 'मोदी हटाओ'

Subhash Yadav

पात्रा ने कहा कि राहुल के ट्वीट को पाकिस्तान (Pakistan) टैग कर रहा है और उनके ट्वीट का हवाला दे रहा है. विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस और पाकिस्तान के बात करने के लहजे में एक समानता देखने को मिली है.

Categories