ममता बनर्जी ने BCCI के पूर्व अध्यक्ष बीएन दत्त के निधन पर शोक व्यक्त किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बिश्वनाथ दत्त के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष बिश्वनाथ दत्त के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. दत्त 1982 से 1988 तक बीसीसीआई उपाध्यक्ष रहे जिसके बाद 1989 में उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला था. यूरोप दौरे पर गयी ममता ने मिलान से भेजे अपने संदेश में कहा, ‘‘ मैं बिश्वनाथ दत्त के निधन से बहुत दुखी हूं. उनका निधन देश की खेल बिरादरी के लिए एक बड़ी क्षति है.’’
मुख्यमंत्री ने दत्त के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की जिनका फेफड़ों के संक्रमण के कारण सोमवार को निधन हो गया. दत्त 92 साल के थे. यह भी पढ़े-हिंदू विरोधी छवि सुधारने के लिए ममता बनर्जी ने खेला बड़ा दांव, BJP को लग सकता है झटका
उनके परिवार में पुत्री और पुत्र सुब्रत दत्ता हैं जो कि अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं.
संबंधित खबरें
Hubballi: इंस्टाग्राम रील के चक्कर में गई बीजेपी नेता के बेटे की जान; ऑडी और ओला स्कूटर के बीच स्टंट के दौरान हुआ भीषण हादसा
गुजरात UCC बिल के खिलाफ अहमदाबाद में AIMIM का प्रदर्शन; जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की मौत, गो-तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध वाहन ने मारी टक्कर; इलाके में तनाव के बाद सुरक्षा सख्त
\