मुख्य समाचार
धमकी मिलने के बाद रोकी गई पाकिस्तान की पहली महिला साइकिल रैली
Bhashaशनिवार को यहां प्रस्तावित पाकिस्तान की पहली महिला साइकिल रैली धार्मिक संगठनों की धमकियों के बाद स्थगित करनी पड़ी. संगठनों का कहना है कि यह रैली अश्लीलता फैलाएगी.
जल्द देश की बेटियां संभालेंगी रण: सेना में जवानों के तौर पर होगी 20% महिलाएं, रक्षा मंत्री का ऐलान
Dinesh Dubeyजल्द ही देश की दुश्मनों से सुरक्षा करने में महिलाओं का योगदान बढ़ने वाला है. महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम कर रही हैं. इसी कड़ी में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने भी शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लिया है.
दीपक कलाल की सरेआम पिटाई, वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए YouTube के पास जाएगी पुलिस
Dinesh Dubeyसोशल मीडिया पर अपने अजीबोगरीब वीडियो की वजह से चर्चा में रहने वाले दीपक कलाल की सरेआम पिटाई का मामला पुलिस के पास पहुंच गया है.
'कॉफी विद करण' के शो पर हार्दिक पांड्या के बयान पर भड़की X-गर्लफ्रेंड एली अवराम, दिया करारा जवाब
Aarti Shejvalkarकरण जौहर (Karan Johar) के शो ‘कॉफी विद करण सीजन 6’ (Koffee With Karan Season 6) में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) के बयान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
संत भय्यू महाराज की मौत के 7 महीने बाद मामले में आया नया मोड़, शादी के लिए उन्हें ब्लैकमेल करने वाली युवती के साथ 2 गिरफ्तार
Bhashaहाईप्रोफाइल आध्यात्मिक गुरु भय्यू महाराज की मौत के सात महीने पुराने मामले में शुक्रवार को अहम मोड़ आ गया, जब उन्हें खुदकुशी के लिये उकसाने के आरोप में पुलिस ने 25 वर्षीय युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. उनमें भय्यू महाराज के दो सहयोगी शामिल हैं.
मध्य प्रदेश: 2 आधिकारियों के बीच की हुई चैट सोशल मीडिया पर वायरल, कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हराने और प्रमोशन पाने को लेकर हो वॉट्सऐप पर हो रही थी बात
IANSमध्य प्रदेश के शहडोल जिले के दो अधिकारियों के बीच हुई वॉट्सऐप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस कथित वॉट्सऐप चैट ने प्रसासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. दरअसल, यह चैट विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी.
बैठक से 4 विधायकों के गायब होने के बाद कर्नाटक सरकार की बढ़ी चिंता, कांग्रेस ने अपने MLA को भेजा रिसॉर्ट
Anita Ramगलुरु में कांग्रेस विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई, लेकिन इस बैठक से 4 विधायक नदारद रहे. ऐसे में अब दोनों पार्टियों को हॉर्स ट्रेडिंग का डर सता रहा है, लिहाजा उन्होंने अपने 75 विधायकों को इससे बचाने के लिए बैठक के फौरन बाद उन्हें बेंगलुरु के ईगल रिसॉर्ट रवाना कर दिया गया.
जम्मू-कश्मीर: बौखलाए आतंकियों ने 24 घंटे में किया तीसरा बड़ा हमला, काकापोरा थाने पर फेंका ग्रेनेड
Dinesh Dubeyजम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा एक और बड़े हमलें की सूचना है. आतंकियों ने शुक्रवार शाम को पुलवामा के काकापोरा थाने पर ग्रेनेड से हमला किया है. हालांकि इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
PM मोदी ने एक और वादा किया पूरा, 1.37 करोड़ गरीबों को दिया सपनों का घर, विपक्ष की बोलती की बंद
Dinesh Dubeyप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और वादा पूरा करके कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों की बोलती बंद कर दी है. मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अप्रैल 2014 से कुल 1.37 करोड़ ग्रामीण आवासों का निर्माण करवाया. जिससे करोड़ों गरीब ग्रामीणों को पक्की छत मिल सकी.
बुलंदशहर हिंसा मामले में ADG प्रशांत कुमार का बयान, कहा- हमने अपनी मर्जी से इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार वालों को डोनेट किए हैं 70 लाख रुपए
Anita Ramबुलंदशहर हिंसा मामले में एडीजी मेरठ जोन, प्रशांत कुमार का कहना है कि उत्तर प्रदेश द्वारा 50 लाख रुपए का मुआवजा पीड़ित परिवार को दिए जाने के बाद हमने भी अपनी मर्जी से 70 लाख रुपए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार वालों को डोनेट किए हैं.
महाराष्ट्र: स्कूल की दीवार गिरने से मलबे में फंसे 5 छात्र, 1 की मौके पर मौत, 4 घायल
Bhashaमहाराष्ट्र के अमरावती से एक दर्दनाक हादसे की खबर है. जानकारी के अनुसार, यहां एक स्कूल की दीवार गिर जाने से मलबे में 5 छात्र फंस गए, जिनमें से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी चार छात्र जख्मी हो गए.
भारत में पोर्न पर लगी पाबंदी का नहीं हुआ XXX वीडियो देखने वालों पर कोई असर, Pornhub Proxy और XVideos2 जैसी साइट्स पर देखी जा रही हैं एडल्ट फिल्में
Anita Ramभारत सरकार ने अक्टूबर 2017 में तकरीबन 827 पोर्न साइट्स को बैन करने का ऐलान किया था, लेकिन तब से लेकर अब तक एडल्ट वीडियो देखने वाले लोगों की संख्या में कमी आने की बजाय इजाफा ही हुआ है.
लद्दाख में हिमस्खलन में 5 की मौत, 5 लापता, बचाव-कार्य जारी
Bhashaजम्मू कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
India vs Australia: टीम इंडिया के सीरीज जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है तारीफ
Rakesh Singhभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस सीरीज में तीन अर्धशतक लगाते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए.
लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू: EC इस दिन करेगी तारीखों की घोषणा
Bhashaचुनाव आयोग आगामी मार्च के पहले सप्ताह में लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. आयोग के सूत्रों ने शुक्रवार को यह संकेत देते हुये लोकसभा चुनाव के साथ कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी कराने की संभावना व्यक्त की है.
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने लिए ढूंढ रहे हैं नया आशियाना, शादी की अटकले तेज
Snehlata Chaurasiaअर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के रिलेशनशिप की चर्चा मीडिया में गरमाई हुई है. दोनों को एक साथ किसी न किसी पार्टी में स्पॉट किया जा रहा है. मलाइका अर्जुन के घरवालों से भी नजदीकियां बढ़ा रही हैं कई मौकों पर उन्हें अर्जुन के परिवार के साथ वक्त बिताते हुए देखा गया...
Republic Day 2019: इस शख्स की वजह से भारत को मिला 'तिरंगा', जानिए राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ी 10 रोचक बातें
Anita Ramआज जो तिरंगा देश में फहराया जाता है और जिसे देश का राष्ट्रध्वज माना जाता है उसे बनाने का सारा श्रेय आंध्रप्रदेश के 'पिंगली वैंकैया' को जाता है. वर्तमान में जो तिरंगा फहराया जाता है उसे 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की एक बैठक के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अपनाया गया था.
India vs Australia 2019: टीम इंडिया की जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने किया शानदार ट्वीट, हरभजन ने की धोनी की तारीफ, पढ़े ट्विटर रिएक्शन
Abdul Kadirभारत के लिए अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 87 और केदार जाधव ने नाबाद 61 रन बनाए. उनके अलावा विराट कोहली ने 46 रन बनाए. इससे पहले, आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज युजवेंद्र चहल की फिरकी में फंस कर रह गए. लेग स्पिनर चहल ने छह विकेट अपने नाम किए
India vs Australia: महेंद्र सिंह धोनी बने 'मैन ऑफ द सीरीज' और युजवेंद्र चहल को मिला 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब
Rakesh Singhभारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर जारी तीसरे वनडे मैच में दमदार गेंदबाजी के लिए युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.