विकास परियोजना पर RTI से मांगा था जवाब, मिला इस्तेमाल किया गया कंडोम

आरटीआई जवाब में मिला कंडोम (Photo Credit: ANI)

राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ (Hanumangarh) जिले में ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) द्वारा सूचना के अधिकार कानून (RTI) के जवाबी लिफाफों में कथित तौर पर इस्तेमाल किए जा चुके कंडोम भेजे जाने का मामला सामने आने और इसका कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, हनुमानगढ़ जिला स्थित भद्रा तहसील के चानी बड़ी निवासी विकास चौधरी और मनोहर लाल ने आरटीआई के तहत पिछले साल 16 अप्रैल को ग्राम पंचायत से कथित तौर पर 2001 से विकास परियोजनाओं में हुए भ्रष्टाचार (Corruption) को लेकर जानकारी मांगी थी.

सूचना का अधिकार कानून के तहत जवाब 30 दिनों के भीतर भेजना अनिवार्य है, लेकिन याचिकाकर्ताओं ने बताया कि उनको यह जवाब हाल ही में मिला है. उन्होंने बताया कि प्रदेश सूचना आयोग के आदेश पर ग्राम पंचायत ने उनको जवाब भेजा है. जवाब पहले चौधरी को मिला. लिफाफे की वस्तु को लेकर मनोहर लाल के साथ उन्होंने खंड विकास अधिकारी (BDO) से संपर्क किया, ताकि उनको पता चले कि दूसरे पैकेट में क्या है. चौधरी ने कहा कि बीडीओ ने हमारे घर आने से मना कर दिया तो हमने गांव के अन्य लोगों के सामने पैकेट खोला और उस घटना की वीडियो बनाई.

उन्होंने कहा कि दूसरे पैकेट में भी अखबार में लिपटे इस्तेमाल किए गए कंडोम थे. हनुमानगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नवनीत कुमार ने बताया कि मसले की तह तक जाने के लिए जांच की गई. उन्होंने कहा कि यह गांव के दो गुटों में विरोध का नतीजा हो सकता है. कुमार ने कहा कि दो गुटों के बीच झगड़े के कारण वे एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे. यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता हरीश रावत का बड़ा बयान, कहा- पापी हैं भाजपाई, हमारी पार्टी बनाएगी राम मंदिर

उन्होंने कहा कि भद्रा के बीडीओ गोपीराम ने इस मसले की जांच की है. उन्होंने सरपंच व गांव के अन्य पदाधिकारियों से बातचीत की है. सरपंच ने कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं. वह उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएंगे. वे आरटीआई और अन्य अनावश्यक सवाल भेजकर आरटीआई के नाम पर धमकाते हैं.

आईएएनएस इनपुट

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड