Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 52nd Match Jaipur Weather Report: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 52वां मुकाबला 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस (RR vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम (Sawai Mansingh Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अब तक 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 में जीत मिली है, जबकि 4 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की अगुवाई रियान पराग (Riyan Parag) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB Playoffs Scenario In IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए पूरा समीकरण
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. राजस्थान रॉयल्स अपने पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में है और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (RR vs GT Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें गुजरात टाइटंस ने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें एक मैच गुजरात टाइटंस ने 58 रन से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस मुकाबले में संतुलित नजर आ रही है. बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मिडिल ऑर्डर में ध्रुव जुरेल, रियान पराग और डोनोवन फरेरा टीम को मजबूती देंगे. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम में शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.
सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Sawai Mansingh Cricket Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला आज यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है. यहां की बड़ी बाउंड्री बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलने की संभावना है. हालांकि, सेट बल्लेबाज बड़े स्कोर भी बना सकते हैं. स्पिन गेंदबाजों को भी बीच के ओवरों में मदद मिल सकती है और वे मैच का रुख बदल सकते हैं.
जयपुर का मौसम (Jaipur Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला आज यानी 9 मई को राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 9 मई को जयपुर में मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले 10 मैचों में 237.64 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं. वहीं जोफ्रा आर्चर ने पिछले 9 मुकाबलों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 385 रन बनाए हैं, जबकि कगिसो रबाडा ने पिछले 10 मुकाबलों में 16 विकेट झटके हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RR vs GT 52nd T20 Match Playing Prediction)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा.
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार.
नोट: राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY