क्रिकेट

RCB Playoffs Scenario In IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए पूरा समीकरण

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का टाटा आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है. फिलहाल आरसीबी के पास 12 अंक हैं और +1.234 नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है.

RCB Playoffs Scenario In IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए पूरा समीकरण
RCB players celebrate with IPL 2025 title (Photo credit: X @RCBTweets)

RCB Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन टीम को अब लगातार 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. गुरुवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को डीएलएस मेथड के तहत 9 रन से हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने का मौका गंवा बैठी. हालांकि, अभी भी आरसीबी के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मजबूत मौका मौजूद है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मुकाबले जीतने होंगे. IPL 2026 Vaping Controversy: युजवेंद्र चहल वेपिंग विवाद के बाद BCCI ने अर्शदीप सिंह को व्लॉगिंग रोकने की दी सलाह, रिपोर्ट में दावा

अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का टाटा आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस सीजन कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते हैं और 4 मुकाबलों में हार का सामना किया है. फिलहाल आरसीबी के पास 12 अंक हैं और +1.234 नेट रन रेट के साथ टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है. हालांकि, लगातार दो हार ने टीम की मुश्किलें थोड़ी बढ़ा दी हैं. अब हर मुकाबला टीम के लिए बेहद अहम होने वाला है.

कितने मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचेगी आरसीबी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास अभी 4 लीग मुकाबले बाकी हैं. अगर टीम इनमें से 2 मुकाबले जीत लेती है, तो उसके कुल 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की मानी जाएगी. वहीं अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु सिर्फ 1 मुकाबला जीतती है, तो उसके 14 अंक होंगे. ऐसी स्थिति में टीम का बेहतर नेट रन रेट उसे प्लेऑफ में पहुंचा सकता है. पिछले सीजन चौथे स्थान पर रहने वाली टीम ने भी 14 अंकों के साथ क्वालीफाई किया था. इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नेट रन रेट भी बेहद अहम भूमिका निभाएगा.

टॉप-2 में फिनिश करना चाहेगी आरसीबी

फिलहाल टाटा आईपीएल 2026 की अंक तालिका में प्लेऑफ की रेस काफी दिलचस्प बनी हुई है. टेबल टॉपर सनराइजर्स हैदराबाद के पास 14 अंक हैं. वहीं पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं. इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के 12-12 अंक हैं.

ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कोशिश सिर्फ प्लेऑफ में पहुंचने की नहीं, बल्कि टॉप-2 में फिनिश करने की भी होगी. दरअसल, टॉप-2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं. हालांकि, इसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने बचे हुए मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करना होगा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बचे हुए 4 मैचों का शेड्यूल

10 मई 2026 - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, शाम 7:30 बजे

13 मई 2026 - केकेआर बनाम आरसीबी, ईडन गार्डन्स, शाम 7:30 बजे

17 मई 2026 - पीबीकेएस बनाम आरसीबी, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, शाम 7:30 बजे

21 मई 2026 - सनराइजर्स हैदराबाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, शाम 7:30 बजे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2026 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).