लद्दाख में हिमस्खलन में 5 की मौत, 5 लापता, बचाव-कार्य जारी
जम्मू कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में लद्दाख के खारदुंग ला क्षेत्र में एक ट्रक के शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र के खारदुंग ला दर्रे के इलाके में 10 लोगों को लेकर जा रहा ट्रक शुक्रवार सुबह सात बजे हिमस्खलन की चपेट में आ गया.
उन्होंने बताया कि बीआरओ ने बर्फ में लोगों के फंसे होने की आशंका के मद्देनजर अपने कर्मियों एवं मशीनरी को राहत कार्य में लगा दिया है.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना एवं राज्य आपदा मोचन बल कर्मी भी बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘‘अब तक, हिमस्खलन स्थल से पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है.’’
संबंधित खबरें
Skiers Missing: कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान के बीच एवलांच का कहर; 10 स्कीयर लापता, 6 को सुरक्षित निकाला गया
Siachen Avalanche: सियाचिन में भीषण हिमस्खलन, दो अग्निवीर समेत सेना के तीन जवान शहीद
Italy Avalanche Video: इटली के पहाड़ों में हिमस्खलन का कहर! कैमरे में कैद हुई बर्फीली तबाही, बाल-बाल बचे पर्यटक
Chamoli Avalanche: चमोली में बर्फीले तूफान और हिमस्खलन ने ली 8 लोगों की जान, बचाव अभियान समाप्त
\