त्योहार

Missing Day 2026 Wishes: मिसिंग डे के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए पार्टनर से कहें ‘मिस यू’

मिसिंग डे मनाने का कोई निश्चित तरीका नहीं है. कुछ लोग अपने पुराने दोस्तों को कॉल या मैसेज करना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग अपनी डायरी में अपनी भावनाएं लिखकर मन हल्का करते हैं. वहीं सोशल मीडिया के इस दौर में आप मिसिंग डे के इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पार्टनर से ‘मिस यू’ कह सकते हैं

Missing Day 2026 Wishes: मिसिंग डे के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए पार्टनर से कहें ‘मिस यू’
मिसिंग डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Missing Day 2026 Wishes in Hindi:  वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) के ठीक बाद शुरू होने वाले 'एंटी-वैलेंटाइन वीक' (Anti-Valentine Week) का छठा दिन यानी मिसिंग डे (Missing Day) उन लोगों के लिए बेहद खास है, जो किसी की यादों के साए में जी रहे हैं. हर साल 20 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन भावनाओं के इजहार का एक जरिया है. चाहे वह कोई पुराना दोस्त हो, बिछड़ा हुआ प्यार हो या दूर बैठा पार्टनर—यह दिन हमें उनकी अनुपस्थिति को स्वीकार करने और उन्हें यह बताने का मौका देता है कि वे हमारे जीवन में आज भी कितने महत्वपूर्ण हैं.

अक्सर जीवन की भागदौड़ में हम उन लोगों को याद करना भूल जाते हैं जो कभी हमारे दिल के बेहद करीब थे. मिसिंग डे केवल उदासी का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह उन खूबसूरत यादों को दोबारा जीने और पुराने बंधनों को संजोने का अवसर है. कोई पुराना गाना, एक धुंधली तस्वीर या कोई खास जगह अक्सर हमें भावनाओं की लहर में ले जाती है; यह दिन उन्हीं एहसासों को नाम देने का दिन है.

मिसिंग डे मनाने का कोई निश्चित तरीका नहीं है. कुछ लोग अपने पुराने दोस्तों को कॉल या मैसेज करना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग अपनी डायरी में अपनी भावनाएं लिखकर मन हल्का करते हैं. वहीं सोशल मीडिया के इस दौर में आप मिसिंग डे के इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पार्टनर से ‘मिस यू’ कह सकते हैं.

1- तन्हाई में अक्सर आपकी यादें आती है,
खुदा कसम बहुत रूलाकर जाती है.
मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- जो लौट के ना आया
दिल आज भी उसी का है,
बंद आंखों से भी तुझे देखूं
ये कसूर आखिर किसका है.
मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- आंसूओं से भीगी रहती है दिल की जमीं,
हंसना चाहूं तो रूला देती है तेरी कमी.
मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- दिल के सागर में लहरें उठाया ना करो,
ख्वाब बनकर नींद चुराया ना करो,
बहुत चोट लगती है मेरे दिल को
तुम ख़्वाबों में आकर यूं तड़पाया ना करो.
मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- तुझे भूल कर भी भुला ना पाएंगे हम,
बस यही एक वादा निभा ना पाएंगे हम
मिटा देंगे खुद को जहां से लेकिन
तेरा नाम दिल से ना मिटा पाएंगे हम.
मिसिंग डे की शुभकामनाएं

मिसिंग डे 2026 (Photo Credits: File Image)

मिसिंग डे को 'एंटी-वैलेंटाइन वीक' के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखा जाता है. यह दिन उन लोगों को एक मंच प्रदान करता है जो अकेलेपन या विरह का अनुभव कर रहे हैं. यह लोगों को प्रोत्साहित करता है कि वे अपनी दबी हुई भावनाओं को बाहर निकालें और यदि संभव हो, तो उन लोगों के साथ फिर से जुड़ने की कोशिश करें, जिनसे समय और परिस्थितियों ने उन्हें दूर कर दिया है. कुल मिलाकर, यह दिन रिश्तों की अहमियत को समझने और यह महसूस करने का है कि कोई व्यक्ति हमारे जीवन में कितनी गहरी जगह रखता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2026 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).