मुख्य समाचार
मेघालय: कोरोना वायरस संक्रमण से 69 वर्षीय डॉक्टर की मौत, स्थानीय लोगों ने श्मशान में अंतिम संस्कार की अनुमति देने से किया इनकार
Anita Ramमेघालय के शिलॉन्ग में कोरोना वायरस संक्रमण से 69 वर्षीय डॉक्टर जॉन एल सेलो रेनथियांग की मौत के एक दिन बाद भी उनके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान प्रक्रिया को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने श्मशान में डॉक्टर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है. मेघालय में कोविड-19 से होने वाली यह पहली मौत है.
चीन से भारत को जल्द ही मिल जाएगा 6,50,000 टेस्टिंग किट, गुआंगज़ौ एयरपोर्ट से विमान ने भरी उड़ान
Manoj Pandeyकोरोना वायरस ने भारत में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चूका है. कोरोना वायरस धीरे-धीरे अपने पैर पसारता ही जा रहा है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. केंद्र सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी ताकत झोंक दिया है. इसी कड़ी में चीन (China) से भारत को कोविड-19 की पहली टेस्टिंग किट 7 दिनों के भीतर मिल जाएगा. चीन में भारतीय राजदूत (Ambassador of India) विक्रम मिस्री (Vikram Misri) ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 6,50,000 टेस्टिंग किट की पहली खेप गुरुवार को गुआंगज़ौ एयरपोर्ट (Guangzhou Airport) से निकल चुकी है. जो इसी सप्ताह में भारत में पहुंच जाएगा.
महाराष्ट्र: पुणे में 39 लाख की सिगरेट जब्त, लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज
Team Latestlyदेश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है. कोविड-19 के चलते देश में लॉकडाउन 2.0 चल रहा है जो 3 मई तक जारी रहेगा। कोरोना ने सबसे अधिक कोहराम महाराष्ट्र में मचाया है. इसी बीच महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि पुणे में लॉकडाउन के दौरान सिगरेट बेचने वाले एक व्यापारी पर कार्रवाई की गई है. पुलिस ने इस शख्स के पास से 39 लाख का सिगरेट जब्त किया है.
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2015 विश्व कप को लेकर खोला बड़ा राज
Abdul Kadirशमी ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच से पहले उनकी स्थिति और भी खराब हो गई थी, लेकिन टीम के तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी ने उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया.
Coronavirus: शराब पीने से पेट में मर जाता है कोरोना वायरस? कार्तिक आर्यन के सवाल पर डॉक्टर ने बताई सच्चाई
Akash Jaiswalकार्तिक आर्यन भी इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही करते आ रहे हैं. कार्तिक इंस्टाग्राम पर 'कोकी पूछेगा' नाम से अपना एक शो होस्ट कर रहे हैं जिसके माध्यम से वो लोगों के बीच जागरूकता फैला रहे हैं.
डब्ल्यूएचओ प्रमुख कोविड-19 की चुनौती के बीच वित्त पोषण में कटौती को लेकर बरसे
Bhashaदुनियाभर के देशों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ट्रम्प के कदम पर चिंता जताई और आगाह किया कि इससे कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ प्रयास कमजोर हो सकते हैं। बिल गेट्स और माइकल ब्लूमबर्ग जैसे परोपकारियों ने यूरोपीय और अफ्रीकी नेताओं तथा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ सुर में सुर मिलाते हुए डब्लयूएचओ का पक्ष लिया और जोर दिया कि अमेरिका को संकट के समय में वित्त पोषण रोकना नहीं चाहिए।
कोरोना के खिलाफ जंग: IMF ने मोदी सरकार द्वारा समय रहते कदम उठाने का किया समर्थन
Bhashaइससे एक दिन पहले आईएमएफ ने अपने वर्ल्ड इकोनोमिक आउटलुक में 2020 में भारत की विकास दर 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था.
इन्दौर में कोविड-19 के 42 नए मामले, मप्र में कुल 980 मामले
Bhashaस्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 980 हो गए हैं। इन्दौर में बुधवार रात 42 नए मामले सामने आए थे।
फिल्म 'चाणक्य' के लिए अजय देवगन मुंडवाएंगे अपना सिर, नए लुक से फैंस को करेंगे इम्प्रेस
Team Latestlyल्म में चाणक्य का लीड रोल निभा रहे अजय उनके जैसा ही लुक पाने के लिए ऐसा करने जा रहे हैं. ऐसे में अब फैंस भी बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें इस नए लुक में देखने को उत्सुक हैं.
Fact Check: क्या पीएम मोदी ने लॉकडाउन के बीच हर व्यक्ति के खाते में 15,000 रुपए जमा करने का किया था वादा? PIB फैक्ट चेक ने बताई इस खबर की सच्चाई
Anita Ramकोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर भी वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर भारतीय के खाते में 15,000 रुपए दे रहे हैं. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस खबर को फेक बताते हुए लोगों से अफवाहों और धोखेबाजों से दूर रहने की अपील की है.
केरल: बीमार पिता को कंधे पर लेकर चलने को मजबूर हुआ शख्स, पुलिसवालों ने ऑटोरिक्श से उतारा: देखें VIDEO
Manoj Pandeyकोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रकोप से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ाई लड़ रही है. कोरोना वायरस के चपेट में ज्यादा लोग न आए इसलिए सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन ( Lockdown) लगा दिया है. इससे पहले सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया था. जो 14 अप्रैल को खत्म हुआ लेकिन उसके बाद केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को दुबारा 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. लॉकडाउन के कारण न सड़कों पर गाड़ियां दौड़ रही हैं और नहीं आसमान में जहाज उड़ान भर रही है. इतना ही नहीं कभी न बंद होने वाली रेलवे भी पटरियों पर दौड़ नहीं रही है. जिसके कारण कई लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसे देखने के बाद आप भी भावुक हो जाएंगे. मामला केरल (Kerala) का है. जहां पर एक बेटा अपने 65 साल के पिता को गोद में लेकर भागता नजर आ रहा है.
प्रवासी मजदूरों के मामले को लेकर अशोक गहलोत की केंद्र को सलाह
Bhashaउन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों में आक्रोश पनप रहा है और वे एक बार अपने घर पहुंचना चाहते हैं.
लंदन में गर्भवती नर्स की कोरोना वायरस से मौत हुई, लेकिन नवजात बच्ची सुरक्षित
Bhashaयह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या नवजात बच्ची को वायरस से संक्रमित पाया गया है या नहीं।
कोरोना का कहर: देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 12,380 पहुंची, अब तक 414 लोगों की गई जान
Subhash Yadavनई दिल्ली: कोविड-19 महामारी का कोहराम भारत में थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है. साथ ही कोरोना की चपेट में आने से अब तक 414 लोगों की जान चली गई है. मौजूदा समय में देश में कोरोना के 10,477 एक्टिव मामले हैं. जबकि 1489 ऐसे लोग हैं जिन्हे इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.
बॉलीवुड एक्टर रणजीत चौधरी का हुआ निधन, लॉकडाउन के बीच आई इस बुरी खबर से दुखी हुए सेलिब्रिटीज
Akash Jaiswalबॉलीवुड और हॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके एक्टर रणजीत चौधरी का निधन हो गया है. रणजीत ने 65 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली और उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर पसर गई है.
कोरोना से जंग: अमेरिका-ब्राजील के बाद अब मॉरीशस और सेशेल्स की भी भारत ने की मदद, मोदी सरकार ने भेजी जीवन रक्षक दवाएं
Bhashaपोर्ट लुई स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री लीला देवी एल डूकुन ने दिल्ली से एयर इंडिया के विशेष कार्गो विमान से यहां बुधवार शाम पहुंची हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की पांच लाख गोलियों की खेप प्राप्त की.
Thank You Coronavirus Helpers Google Doodle: गूगल ने फूड सर्विस वर्कर्स का जताया आभार, खास डूडल के जरिए कहा थैंक यू
Anita Ramगूगल ने आज स्पेशल डूडल के जरिए कोरोना वायरस महामारी के बीच लगातार अपनी ड्यूटी ईमानदारी से कर रहे फूड सर्विस वर्कर्स का शुक्रिया अदा किया है. गूगल लगातार लॉकडाउन के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालकर दूसरों की मदद और उनकी सेवा में तैनात रहने वाले कोरोना वायरस हेल्पर्स का शुक्रिया अदा करने के लिए डूडल बनाकर उन्हें समर्पित कर रहा है.
रांची में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया, कुल संक्रमितों की संख्या 28 हुई
Bhashaहो गयी है जबकि पूरे झारखंड में रोगियों की संख्या बढ़कर अब 28 हो गयी है.
Coronavirus: जांच से क्यों भागते हैं कोरोना के संदिग्ध मरीज़? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Rajesh Srivastavलोगों में यह विश्वास गहराई से घर कर चुकी है कि कोरोनावायरस के संक्रमण का पूरी दुनिया में फिलहाल कोई उपचार नहीं है. किसी रोगी अथवा संदिग्ध को 14 दिनों तक क्वारंटाइन में क्यों रखा जाता है.
COVID-19 बन रहा है यूनाटेड स्टेट के लिए काल, 24 घंटे के भीतर 2,600 लोगों की गई जान
Manoj Pandeyदुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका इस वक्त COVID-19 के प्रकोप से जूझ रहा है. इस महामारी ने पूरे अमेरिका को दहला के रख दिया है. दुनिया की मदद करने वाला अमेरिका आज कोरोना वायरस के आगे बेबस और लाचार नजर आ रहा है. वहीं कोरोना वायरस हर दिन हजारों लोगों की जान ले रहा है. कोरोना वायरस के प्रकोप का अंदाजा बस इसी से लगाया जा सकता है कि हर 24 घंटे के भीतर यहां 2,000 से ज्यादा लोग मौत की आगोश में समा रहे हैं. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटो के भीतर कोरोना वायरस से 2,600 लोगों की मौत हो गई. पिछले एक सप्ताह के भीतर एक दिन में मरने वालों की संख्या अधिक बताई जा रही है.