स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 2015 विश्व कप को लेकर खोला बड़ा राज

शमी ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच से पहले उनकी स्थिति और भी खराब हो गई थी, लेकिन टीम के तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी ने उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया.

मोहम्मद शमी (Photo Credits: Getty Images)

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए ICC क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट में अपने कौशल के चरम पर थे और 7 मैचों में 17 विकेटों झटके थे. वे टूर्नामेंट में विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर थे. हाल ही में इस करिश्माई तेज गेंदबाज ने उस टूर्नामेंट के बारे में बड़ा खुलासा किया है. शमी ने बताया कि पूरा टूर्नामेंट के दौरान उनका एक घुटना चोटिल था. उन्होंने कहा कि वह मैचों के बाद भी चलने में सक्षम नहीं थे. हालांकि, तत्कालीन टीम के फिजियो नितिन पटेल के आत्मविश्वास ने उन्हें खेलने के लिए प्रोत्साहित किया.

इरफ़ान पठान के इंस्टाग्राम लाइव पर एक चैट के दौरान स्टार गेंदबाज ने बताया कि, "मुझे 2015 विश्व कप के दौरान घुटने में चोट लगी थी. मैं पूरे टूर्नामेंट में चोट के साथ खेला, मैचों के बाद चलने में दिक्कत हुई. मैंने नितिन पटेल के आत्मविश्वास के कारण 2015 का वर्ल्डकप खेला. मैने पेन किलर लेकर टूर्नामेंट खेला, पहले ही मैच में मेरा घुटना चोटिल हो गया था."

बातचीत में आगे, शमी ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मैच से पहले उनकी स्थिति और भी खराब हो गई थी, लेकिन टीम के तत्कालीन कप्तान एमएस धोनी ने उन्हें खेलने के लिए प्रेरित किया. आपको याद दिला दें कि दुर्भाग्य से, टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबला 95 रन से गवां दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड