इन्दौर में कोविड-19 के 42 नए मामले, मप्र में कुल 980 मामले

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 980 हो गए हैं। इन्दौर में बुधवार रात 42 नए मामले सामने आए थे।

जमात

भोपाल, 16 अप्रैल मध्य प्रदेश के इन्दौर में कोराना वायरस के 42 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 980 हो गयी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 980 हो गए हैं। इन्दौर में बुधवार रात 42 नए मामले सामने आए थे।

उन्होंने बताया कि बुधवार रात इन्दौर में दो संक्रमित लोगों की मौत भी हो गयी। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 55 हो गयी है। राज्य में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 39 लोगों की जान इन्दौर में गई है।

प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 26 जिलों में कोरोना वायरस फैलने की पुष्टि हो चुकी है। प्रदेश के आगर मालवा और अलीराजपुर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के नए मरीज मिले थे।

उन्होंने बताया कि 42 नये मामले मिलने के बाद इन्दौर में कोविड-19 के कुल मरीजों की तादाद 544 से बढ़कर 586 हो गयी है।

प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वाले 55 लोगों में सबसे अधिक 39 मरीज इन्दौर के थे। इसके अलावा भोपाल में पांच, उज्जैन में छह, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा व देवास में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 65 लोग ठीक हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में जहां कोरोना वायरस के मामले सामन आए हैं

वहां अब तक 290 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां सख्त लॉकडाउन लागू करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।

दिमो हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड