Anil Kapoor Shirtless Photo: अनिल कपूर ने पोस्ट की स्टाइलिश शर्टलेस फोटो तो बेटी रिया कपूर के बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा कमेंट! पढ़ें
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस और अपनी पर्सनालिटी से एक बार फिर अपने फैंस को हैरान करते नजर आ रहे हैं. 63 वर्षीय एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो पोस्ट की है जिसे देखकर हर कोई दंग है और उनके फिट बॉडी की तारीफ कर रहा है.
Anil Kapoor Shirtless Photo: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस और अपनी पर्सनालिटी से एक बार फिर अपने फैंस को हैरान करते नजर आ रहे हैं. 63 वर्षीय एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो पोस्ट की है जिसे देखकर हर कोई दंग है और उनके फिट बॉडी की तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी इस फोटो को देखने के बाद लोग इसकी काफी चर्चा कर रहे हैं और ये तेजी से वायरल भी हो रही है.
अनिल कपूर ने अपनी इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसे फैंस से काफी बढ़िया रिस्पोंस भी मिल रहा है. इस फोटो पर बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) के बॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) ने कमेंट करते हुए लिखा, "दिवाली आ रही है."

इसी के साथ इस फोटो पर निखिल द्विवेदी, प्रियांक शर्मा और अतुल कस्बेकर समेत अन्य लोगों ने कमेंट करते हुए अनिल कपूर की तारीफ की है. अनिल कपूर ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए बताया था कि इस लॉकडाउन में उन्होंने अपने लुक्स और बॉडी पर काम करने का फैसला किया और इसमें कई लोगों ने उनकी मदद की है.
एक्टर ने बताया कि पंजाबी होने के चलते उनके लिए अपने खानपान पर नियंत्रण रखना थोड़ा मुश्किल था और वो कई बार इस मामले में कमजोर भी पड़ जाते थे. लेकिन जो भी मेहनत उन्होंने की है उसका नतीजा काफी बढ़िया रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

