News

VIDEO: लखनऊ में किन्नरों का आतंक! रोडवेज की बस में यात्रियों से जबरन वसूल रहे है पैसे, वीडियो आया सामने

आपने ट्रेनों में किन्नरों को यात्रियों से पैसे मांगते हुए रोजाना देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की रोडवेज की बसों में ये किन्नर यात्रियों को पैसे मांगकर उन्हें परेशान कर रहे है.

VIDEO: लखनऊ में किन्नरों का आतंक! रोडवेज की बस में यात्रियों से जबरन वसूल रहे है पैसे, वीडियो आया सामने
Credit-(X,@bstvlive)

लखनऊ, उत्तर प्रदेश: आपने ट्रेनों में किन्नरों को यात्रियों से पैसे मांगते हुए रोजाना देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश की रोडवेज की बसों में ये किन्नर यात्रियों को पैसे मांगकर उन्हें परेशान कर रहे है. इस मामले में सबसे हैरान करनेवाली बात ये है की ये सब लखनऊ रोडवेज की बस में हो रहा है और परिवहन विभाग किसी भी तरह से इन्हें रोकने की कोशिश नहीं कर रहा है. आलमबाग और अवध बस स्टैंड से इसका वीडियो सामने आया है.

जहांपर एक किन्नर यात्रियों से जबरन 10 रूपए मांग रहा है. यात्री कहता है मेरे पास नहीं है, फिर भी  ये यात्री से जबरदस्ती पैसे मांग रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: किन्नरों की दादागिरी! पैसे नहीं देने पर युवक के साथ की मारपीट, बरेली की घटना का वीडियो आया सामने

किन्नर बस में कर रहे है यात्रियों से जबरन वसूली 

जबरन करते है यात्रियों को परेशान

इस दौरान ये किन्नर बस में चढ़कर जबरन यात्रियों को परेशान करते है और इन्हें पैसे नहीं देने पर ये पुरुषों के साथ साथ महिलाओं के साथ भी अभद्रता करते है.

कई शहरों से किन्नरों के वीडियो आएं है सामने

बता दें की इससे पहले भी इनके कई वसूली के वीडियो सामने आएं है. बरेली से कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था. जहांपर ये एक शख्स ने पैसे नहीं देने के कारण उसके साथ मारपीट करते हुए नजर आएं थे. इसके बाद कुछ दिन पहले ट्रेन के अंदर भी पैसे नहीं देने के बाद एक यात्री के इन्होने साथ जमकर मारपीट की थी. उसका वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2025 02:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).