Coronavirus: बिहार के पटना में दुल्हे सहित शादी समारोह में शामिल हुए 80 लोग कोरोना से संक्रमित
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में बढ़ता ही जा रहा है. कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या में भी कोई कमी नहीं आ रही है. केंद्र सहित सभी राज्य सरकारें लोगों से मास्क पहनने और सोशल दिस्तेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं. इसी बीच बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यह पूरा मामला पटना के पालीगंज का है, जहां एक शादी समारोह में शामिल हुए 300 मेहमान में से 80 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. साथ ही दूल्हे की मौत हो गई है.