देश

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल की रात एस एन मार्ग स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद छापेमारी की गई, जहां एक संगठित देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ. मौके पर कई लड़कियां और ग्राहक मौजूद मिले, जिससे यह पुष्टि हुई कि वहां अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं.

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली पुलिस ने अजमेरी गेट के पास चल रहे एक बड़े देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में एक नाबालिग समेत कुल 8 लड़कियों को छुड़ाया गया, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. Mumbai Shocking News: मुंबई में सनसनीखेज मामला, नाबालिग लड़के को ट्रांसजेंडर बना देह व्यापार में धकेलने का आरोप, 2 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल की रात एस एन मार्ग स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद छापेमारी की गई, जहां एक संगठित देह व्यापार रैकेट का खुलासा हुआ. मौके पर कई लड़कियां और ग्राहक मौजूद मिले, जिससे यह पुष्टि हुई कि वहां अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं.

छापे के दौरान पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये नकद, कुछ विदेशी मुद्रा, 33 ग्राम गांजा, बीयर की बोतलें और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.

जांच में सामने आया है कि इन लड़कियों को नेपाल, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था और बाद में उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेल दिया गया. नाबालिग पीड़िता ने बताया कि उसे पश्चिम बंगाल से बहला-फुसलाकर लाया गया और एक महिला तथा उसके साथी ने इस काम में धकेला.

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी इस गिरोह का संचालन संभाल रहे थे और ग्राहकों से संपर्क, पैसे का लेन-देन और अन्य गतिविधियों की जिम्मेदारी निभा रहे थे. वहीं इस रैकेट को चलाने वाले मुख्य आरोपी, एक महिला और उसका पति, फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है.

अधिकारियों को शक है कि यह गिरोह एक बड़े अंतरराज्यीय मानव तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है, जो लंबे समय से सक्रिय था. पुलिस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच कर रही है.

फिलहाल छुड़ाई गई लड़कियों को आवश्यक सहायता और सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जबकि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2026 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).