CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (DC vs CSK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Winner Prediction: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन अब तक संघर्ष करती नजर आई है और उसे अपने तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम संतुलित नजर आ रही है और उसने तीन में से दो मैच जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है.

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. आंकड़ों के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन संघर्ष करती नजर आई है. ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन टीम को मजबूत शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और मैथ्यू शॉर्ट अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में खलील अहमद और नूर अहमद से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और डेविड मिलर बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव और मुकेश कुमार टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.