Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को Delhi Capitals बनाम Chennai Super Kings (DC vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के MA Chidambaram Stadium में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने संतुलित खेल दिखाया है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस समय दबाव में नजर आ रही है और अब तक खेले गए तीनों मुकाबले हार चुकी है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में खलील अहमद और नूर अहमद टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम बेहतर फॉर्म में नजर आ रही है. केएल राहुल ने पिछले मैच में शानदार 92 रन बनाए थे और वह इस फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स हेड-टू-हेड (DC vs CSK Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच अपने नाम किए हैं. दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने जीता था. वहीं आईपीएल 2024 में भी दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच पर सट्टा बाजार गर्म (CSK vs DC Satta Bazar)
इस मुकाबले से पहले सट्टा बाजार में काफी हलचल देखने को मिल रही है. सट्टा बाजार के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स को हल्का फेवरेट माना जा रहा है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर सकती है, इसलिए मुकाबला पूरी तरह खुला रहेगा. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है, उस पर कम भाव मिलता है, जबकि दूसरी टीम पर ज्यादा रिटर्न दिया जाता है. हालांकि मैच के दौरान ये भाव बदलते रहते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा या जुआ को बढ़ावा नहीं देते हैं.












QuickLY