देश

PM Modi In West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल रैली में पीएम मोदी का तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- डर को हराने की लड़ाई, झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली

जनजातीय समाज के मुद्दे को उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पश्चिम बंगाल में नहीं पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि देश के अन्य राज्यों जैसे ओडिशा और त्रिपुरा में जनजातीय समुदाय के लिए हजारों पक्के घर बनाए गए हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में एक भी घर नहीं बनाया गया.

PM Modi In West Bengal Rally: पश्चिम बंगाल रैली में पीएम मोदी का तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- डर को हराने की लड़ाई, झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली

PM Modi In West Bengal Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य में होने वाला चुनाव “डर को हराने और भरोसे के साथ आगे बढ़ने की लड़ाई” है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस के डर का शासन खत्म होने वाला है और “झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है”. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बंगाल में डर नहीं बल्कि भरोसे का माहौल बनेगा. PM Modi Reel Video: पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली से पहले पीएम मोदी ने बनाया रील वीडियो, इंस्टाग्राम पर जारी कर संदेश में कही यह बात

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने बंगाल के बाहर त्रिपुरा, असम और गोवा जैसे राज्यों में चुनाव लड़ने की कोशिश की, लेकिन वहां उसे जनता का समर्थन नहीं मिला. प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके पीछे कारण यह है कि पार्टी के पास न कोई स्पष्ट नीति है, न विजन और न ही विकास का इरादा.

जनजातीय समाज के मुद्दे को उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पश्चिम बंगाल में नहीं पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि देश के अन्य राज्यों जैसे ओडिशा और त्रिपुरा में जनजातीय समुदाय के लिए हजारों पक्के घर बनाए गए हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल में एक भी घर नहीं बनाया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य सरकार जनजातीय समाज के विकास में रुचि क्यों नहीं दिखा रही है.

प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार जनजातीय समाज, महिलाओं और संविधान का सम्मान नहीं करती. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को जनता को सबक सिखाना चाहिए.

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी आश्वासन दिया कि अगर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है, तो बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिससे महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे, जबकि मतों की गिनती 4 मई को होगी. ऐसे में राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है और सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2026 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).