CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Chennai Super Kings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Live Toss And Scorecard Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला आज यानी 11 अप्रैल को Delhi Capitals बनाम Chennai Super Kings (DC vs CSK) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के MA Chidambaram Stadium में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन अलग-अलग रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs CSK 18th T20 Match Playing)

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद.

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team Match Scorecard)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन अब तक जीत हासिल नहीं कर पाई है और टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी. टीम के पास रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे बल्लेबाज हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में खलील अहमद और नूर अहमद अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.