India-China Tension: आमिर खान ने भारत-चीन तनाव के चलते रद्द की 'लाल सिंह चड्ढा' की लद्दाख में शूटिंग शेड्यूल
आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काम जोरों शोरों से चल रहा है. इस फिल्म के लिए कोलकाता, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और अमृतसर में शूटिंग की जा चुकी है. फिल्म के लिए दिल्ली और लद्दाख में शूटिंग की जानी थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसे रोक दिया गया था.