Delhi Capitals vs Chennai Superkings, TATA Indian Premier League 2026 18th Match Stats And Preview Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 18वां मुकाबला कल यानी 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (DC vs CSK) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदम्बरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. दोनों टीमों में जबरदस्त बल्लेबाजी और इंटरनेशनल स्टार का शानदार मेल है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही है. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Winner Prediction: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 18वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने अबतक इस सीजन में तीन मुकाबले खेले हैं और उसे हर मैच में हार मिली है. ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स यह मुकाबला हर हाल में जीतना चाहेगी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी तीन मैच खेले हैं और उसे दो मैच में जीत मिली है. एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. चलिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स हेड टू हेड (DC vs CSK Head To Head)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स का पड़ला भारी रहा हैं. सीएसके को 19 मैच में जीत मिली है. दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों के बीच सिर्फ एक ही मैच हुआ था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 25 रन से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 में भी दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ और उसे भी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से जीता था. सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी बार आईपीएल 2023 में हराया था.
सीएसके के सलामी बल्लेबाज और अनुभवी खिलाड़ी संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ इस संस्करण पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे. तेज गेंदबाजी की कमान खलील अहमद के कंधों पर होगी. नूर अहमद भी इस मैच में जोरदार वापसी करना चाहेंगे. दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले मैच में 92 रन की शानदार पारी खेली थी. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ वह उसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार अच्छे लय में हैं. ऐसे में सीएसके भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक और जोरदार प्रदर्शन करना चाहेंगे.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना काफी ज्यादा पसंद करती है. पहली पारी का औसत स्कोर 171 रहता है, लेकिन मैच के बीच में पिच स्पिनरों के लिए धीमी हो जाती है. अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग जैसा है. तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है; यहां खेले गए 97 मैचों में से 50 में चेज करने वाली टीम जीती है.
दिल्ली का मौसम (Delhi Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला कल यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक 4 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की उम्मीद है. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. ऐसे में गर्मी से खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है. मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना नहीं है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजर (DC vs CSK Key Players To Watch)
चेन्नई सुपर किंग्स के युवा घातक बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने पिछले 10 मुकाबलों में 180.45 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए हैं. शिवम दुबे के बल्ले से पिछले 10 मैच में 141.37 की स्ट्राइक रेट से 246 रन निकले हैं. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 45.75 की औसत से 366 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में नूर अहमद ने पिछले 10 मैच में 9.67 की इकॉनमी से 12 विकेट चटकाए हैं. मुकेश कुमार ने पिछले 8 मैचों में 10.76 की इकॉनमी से 11 विकेट अपने नाम किए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (DC vs CSK 18th T20 Match Playing Prediction)
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन और मुकेश कुमार.
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, और खलील अहमद.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY