PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 17th Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 17वां मुकाबला कल यानी 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (Mullanpur) के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में अभी तक पंजाब किंग्स ने खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकला. तो वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद खेले गए तीन मैचों में से सिर्फ एक में ही जीत हासिल कर पाई है. इस सीजन में पंजाब किंग्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Toss Winner Prediction: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस, मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. पंजाब किंग्स ने तीन मुकाबले खेले हैं. दो मुकाबलों में उसे जीत मिली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अब तक तीन मुकाबले खेले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद को दो मैच में हार और एक मैच में जीत मिली है. 11 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले होंगे. चलिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड-टू-हेड (PBKS vs SRH Head To Head)

टाटा आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. PBKS की टीम सिर्फ 7 मैच जीतने में सफल हो पाई है. आईपीएल के पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मैच हुआ था, जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से अपने नाम किया था. आईपीएल 2024 के दोनों मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते थे. पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी बार आईपीएल 2023 में हराया था.

पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेंगे. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छे फॉर्म में हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर से एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी. स्पिन गेंदबाजी की कमान युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी.

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से बेहतर प्रदर्शन करना होगा. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे. वहीं, कप्तान ईशान किशन भी एक मैच को छोड़कर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं. अनुभवी जयदेव उनादकट गेंदबाजी में बेहतर करना चाहेंगे.

पंजाब किंग्स के घातक सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने पिछले 10 मुकाबलों में 148.16 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से पिछले 10 मैच में 167.74 की स्ट्राइक रेट से 312 रन निकले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने पिछले 10 मैचों में 52.75 की औसत से 422 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में मार्को यानसन ने पिछले 6 मैच में 9.13 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं. जयदेव उनादकट ने पिछले नौ मैचों में 8.18 की इकॉनमी से 15 विकेट अपने नाम किए हैं.

पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 17वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (PBKS vs SRH 17th Match Date And Venue)

आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला कल यानी 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (PBKS vs SRH 17th Match Live TV Channel Telecast In India)

आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला कल यानी 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. टाटा आईपीएल 2026 का यह मुकाबला भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.

भारत में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch PBKS vs SRH 17th Match Live Streaming In India)

आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला कल यानी 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (PBKS vs SRH 17th T20 Match Playing Prediction)

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट.

नोट: पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.