Sushant Singh Rajput Death Case: रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस में की शिकायत, कहा- NDPS एक्ट के तहत दर्ज हो एफआईआर
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी के सवालों के जवाब दे रही रिया चक्रवर्ती ने आज मुंबई पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए अनुरोध किया है कि वो दिवंगत एक्टर की बहन प्रियंका सिंह, डॉक्टर तरुण कुमार (आरएमएल हॉस्पिटल, दिल्ली) और अन्य के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम और टेलीमेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइन्स के तहत एफआईआर दर्ज करें.