देश

Jaya Bachchan Opposes Transgender Persons Amendment Bill 2026: राज्यसभा में जया बच्चन का हंगामा, ट्रांसजेंडर संशोधन बिल 2026 का किया विरोध, भाषण के दौरान टोका तो भड़क उठीं

बहस के दौरान जब विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लगातार टोका-टोकी हुई, तो जया बच्चन नाराज हो गईं. उन्होंने सदन में व्यवधान डाल रहे सदस्यों से कहा, "बच्चे, बैठ जाओ", जिससे कुछ देर के लिए सदन में हलचल मच गई.

Jaya Bachchan Opposes Transgender Persons Amendment Bill 2026: राज्यसभा में जया बच्चन का हंगामा, ट्रांसजेंडर संशोधन बिल 2026 का किया विरोध, भाषण के दौरान टोका तो भड़क उठीं

Jaya Bachchan Opposes Transgender Persons Amendment Bill 2026 In Rajya Sabha: समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) संशोधन बिल 2026 का जोरदार विरोध किया. इस दौरान उनका भाषण कई बार हंगामे में तब्दील हो गया, जब उन्होंने सत्ता पक्ष के सदस्यों की टोका-टोकी पर नाराजगी जताई. बहस के दौरान माहौल इतना गर्म हो गया कि उन्होंने बीच में बोल रहे सांसदों से सख्त लहजे में "बैठ जाइए" तक कह दिया. ट्रांस समुदाय ने संशोधित बिल को बताया पहचान पर खतरा, नई परिभाषा पर बढ़ा विवाद

बिल को लेकर उठाए सवाल

जया बच्चन ने अपने संबोधन में सरकार से सवाल किया कि इस बिल को इतनी जल्दबाजी में क्यों लाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील समुदाय से जुड़ा मुद्दा है, जिस पर अधिक गहराई और सोच-समझ के साथ चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े कानून बिना उनकी उचित भागीदारी के पारित नहीं होने चाहिए.

उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि पहले के समय में ट्रांसजेंडर समुदाय को राजमहलों में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती थी और उन्हें भरोसेमंद माना जाता था, लेकिन अब सरकार उनकी मौजूदगी को लेकर असहज नजर आ रही है.

 

 

ट्रांसजेंडर बिल 2026 पर जया बच्चन

भाषण के दौरान भड़कीं जया बच्चन

बहस के दौरान जब विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच लगातार टोका-टोकी हुई, तो जया बच्चन नाराज हो गईं. उन्होंने सदन में व्यवधान डाल रहे सदस्यों से कहा, "बच्चे, बैठ जाओ", जिससे कुछ देर के लिए सदन में हलचल मच गई.

इस दौरान उनका सभापति डॉ दिनेश शर्मा से भी तीखा संवाद हुआ. जब उनसे विषय पर केंद्रित रहने और समय का ध्यान रखने को कहा गया, तो उन्होंने जवाब दिया कि उनका समय क्यों काटा जा रहा है और जरूरत पड़ी तो वह वेल में चली जाएंगी.

राज्यसभा में भाषण के दौरान टोकने पर भड़कीं जया बच्चन

बिल पास, लेकिन विवाद बरकरार

काफी हंगामे और विरोध के बावजूद राज्यसभा ने ट्रांसजेंडर पर्सन्स (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स) संशोधन बिल 2026 को पास कर दिया. इससे पहले लोकसभा में भी इस बिल को मंजूरी मिल चुकी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2026 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).