Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders, TATA Indian Premier League 2026 57th Match Key Players To Watch: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन में अब तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 10 मैच खेले हैं, जिसमें 4 में जीत और 5 में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Preview: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से 13 मई को होगा. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है. वहीं, अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है. अब दोनों टीमें रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हेड टू हेड (RCB vs KKR Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले गए हैं. इनमें से 20 मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 15 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया था.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (RCB vs KKR Key Players To Watch)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने 11 पारियों में 42.11 की औसत और 163.36 की स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 11 मैचों में 21 विकेट झटके हैं और शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिन एलन ने पिछले मुकाबले में शतक लगाया था और वह एक बार फिर टीम को तेज शुरुआत दिलाना चाहेंगे. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने अब तक 13 विकेट अपने नाम किए हैं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. बल्लेबाजी में विराट कोहली और जैकब बेथेल टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और टिम डेविड अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने पिछले 4 मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है. बल्लेबाजी में फिन एलन और रिंकू सिंह टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में कैमरून ग्रीन मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी टीम को मजबूती देंगे.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (RCB vs KKR 57th T20 Match Playing Prediction)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम डार.
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती.
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY