TATA Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) का आगाज शनिवार यानी 28 मार्च से शुरू होगा. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 84 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) की गैरमौजूदगी में ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2026 Full Schedule: आईपीएल 2026 पूरा शेड्यूल जारी, 28 मार्च से 31 मई तक चलेगा टूर्नामेंट, जानें सभी मुकाबलों की तारीख, समय और वेन्यू
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इस बार भी फैंस को बड़े रिकॉर्ड्स बनते देखने को मिल सकते हैं. खासतौर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास इस सीजन इतिहास रचने का शानदार मौका है. दोनों दिग्गज बल्लेबाज अपने-अपने खास मुकाम के बेहद करीब हैं और कुछ ही मैचों में नए कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं.
रोहित शर्मा के पास अर्धशतक का अर्धशतक पूरा करने का मौका
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब तक आईपीएल में 47 अर्धशतक लगाए हैं. अगर वह इस सीजन 3 और अर्धशतक जड़ देते हैं, तो वह 50 अर्धशतक पूरे कर लेंगे. ऐसा करते ही वह आईपीएल इतिहास में यह मुकाम हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
विराट कोहली - 63
डेविड वॉर्नर - 62
शिखर धवन - 51
रोहित शर्मा - 47
केएल राहुल - 40
विराट कोहली के पास 300 छक्कों का मौका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं. कोहली के नाम फिलहाल 291 छक्के हैं और वह 300 छक्कों के आंकड़े से सिर्फ 9 छक्के दूर हैं. अगर वह इस सीजन यह मुकाम हासिल कर लेते हैं, तो वह आईपीएल में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले क्रिस गेल और रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं.
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल - 357
रोहित शर्मा - 302
विराट कोहली - 291
महेंद्र सिंह धोनी - 264
एबी डिविलियर्स - 251
पहले मुकाबले में नजर आएंगे दोनों दिग्गज
आईपीएल 2026 में विराट कोहली 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे. वहीं रोहित शर्मा 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेंगे.
दोनों खिलाड़ियों का आईपीएल करियर
रोहित शर्मा ने 272 मैचों में 7046 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं. उनके नाम 640 चौके और 302 छक्के दर्ज हैं. वहीं विराट कोहली ने 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं, जिसमें कई शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं. उनके नाम 771 चौके और 291 छक्के दर्ज हैं.













QuickLY