Kangana Ranaut-BMC Controversy: कंगना रनौत के मुंबई आते ही ये काम करेगी बीएमसी, पढ़ें डिटेल
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में अपने बयानों के चलते काफी बवाल खड़ा कर दिया. मुंबई शहर की तुलना पीओके से करने के चलते महाराष्ट्र सरकार कंगना पर काफी नाराज है. कंगना ने सरकार को चैलेंज दिया है कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी में दम है तो उन्हें रोककर दिखा दे.
Kangana Ranaut-BMC Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में अपने बयानों के चलते काफी बवाल खड़ा कर दिया. मुंबई शहर की तुलना पीओके से करने के चलते महाराष्ट्र सरकार कंगना पर काफी नाराज है. कंगना ने सरकार को चैलेंज दिया है कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी में दम है तो उन्हें रोककर दिखा दे. अब खबर आ रही है कि कंगना के मुंबई पहुंचते ही मुंबई महानगरपालिका उन्हें 7 दिनों के लिए क्वारंटाइन कर देगी.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपने तय नियम के अनुसार, बीएमसी कंगना के मुंबई आने पर उन्हें 7 दिनों के क्वारंटाइन में भेज देगी. बीते दिनों केंद्र सरकार ने कंगना रनौत को Y-श्रेणी की सिक्यूरिटी भी मुहैय्या कराई जिसपर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने आपत्ति भी जताई थी.
आपको बता दें कि कंगना के पीओके कमेंट से नाराज शिवसेना नेता संजय राउत और गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उन्हें मुंबई न आने की नसीहत दे दी थी. इस बात से बौखलाई कंगना ने सरकार को चैलेंज दिया कि वो 9 सितंबर को मुंबई आएंगी.
बीते सोमवार को कंगना ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए बताया की बीएमसी के अधिकारीयों ने उनके मुंबई दफ्तर पर रेड किया है उर उसे ध्वस्त करने की तैयारी में है जबकि उन्होंने किसी भी तरह का अवैध निर्माण नहीं कराया है नियम का पालन करते हुए काम किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

