मनोरंजन

Jaya Prakash Reddy Passes Away: सुधीर बाबू, प्रणिता सुभाष समेत इन सेलिब्रिटीज ने जय प्रकाश रेड्डी को ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि, पढ़ें उनके ट्वीट्स

तेलुगू फिल्मों के मशहूर एक्टर जय प्रकाश रेड्डी के निधन का दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. 74 वर्षीय जय प्रकाश रेड्डी के परिजनों ने बताया कि वो बाथरूम गए हुए थे जहां उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया.

Jaya Prakash Reddy Passes Away: सुधीर बाबू, प्रणिता सुभाष समेत इन सेलिब्रिटीज ने जय प्रकाश रेड्डी को ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि, पढ़ें उनके ट्वीट्स
जया प्रकाश रेड्डी, सुधीर बाबु और प्रणिता सुभाष (Photo Credits: Twitter)

Jaya Prakash Reddy Passes Away: तेलुगू फिल्मों के मशहूर एक्टर जय प्रकाश रेड्डी के निधन का दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया. 74 वर्षीय जय प्रकाश रेड्डी के परिजनों ने बताया कि ओ बाथरूम गए हुए थे जहां उन्हें हार्ट अटैक आया और उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया. उनके निधन की खबर से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे दक्षिण फिल्म जगत और उनके फैंस के बीच शोक की लहर है. आज सभी लोग उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं.

दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री से भी कई कलाकारों ने ट्विटर पर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजली व्यक्त की है. सुधीर बाबू, प्रणिता सुभाष समेत अन्य एक्टर-डायरेक्टर्स ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें: Jaya Prakash Reddy Passes Away: तेलुगू एक्टर जय प्रकाश रेड्डी का निधन, दिल का दौरा पड़ने के चलते ली अंतिम सांस

पढ़ें सेलिब्रिटीज के ये ट्वीट्स:

सुधीर बाबू (Sudheer Babu)

प्रणिता सुभाष (Pranitha Subhash)

गणेश बाबु (Ganesh Babu aka Bandla Ganesh)

गोपीचंद मलिनेनी (Gopichand Malineni)

बताया जा रह है कि जय प्रकाश रेड्डी का निधन आंध्र प्रदेश के गुंटूर स्थित उनके पर हुआ. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N Chandrababu Naidu) ने भी ट्विटर पर जय प्रकाश रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने फिल्म जगत में दिए उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिवार वालों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).