कोरोना काल में स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन देने में छत्तीसगढ़ अव्वल, राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक स्कूली बच्चों को मिला सूखे राशन का लाभ
कोरोना संकट काल में भी मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल रहा है. छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के दौरान 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों को मध्यान्ह भोजन का लाभ मिला है, जबकि इस दौरान अन्य राज्यों में मध्यान्ह भोजन वितरण की स्थिति काफी खराब रही. स्कूल स्टाफ के माध्यम से घर घर जाकर सूखा राशन के पैकेटों की होम डिलवरी की जाए.