Arjun Kapoor Tests Corona Negative: एक महीने बाद अर्जुन कपूर ने दी कोरोना को मात, सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप सभी को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. ठीक हो जाने के बाद अब अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं
Arjun Kapoor tests corona negative: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले 1 महीने पहले कोरोना पॉजिटिव (COVID 19) पाए गए थे. जिसके बाद वो होम क्वारंटाइन हो गए थे. लेकिन अब अर्जुन कपूर ने कोरोना को मात दे दी है. इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर दी है. अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि आप सभी को ये बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी कोरोना वायरस की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. ठीक हो जाने के बाद अब अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए रोमांचित हूं. आप सबके ढेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया,
अर्जुन कपूर ने इसके आगे लिखा कि यह वायरस खतरनाक है इसलिए मेरी सबसे अपील है कि हर कोई इसे गंभीरता से लें. लोगों को समझना चाहिए कि कोरोनावायरस से कोई भी प्रभावित हो सकता है- बच्चे से लेकर बूढ़े तक. इसलिए हमेशा मास्क पहने रहे. यह भी पढ़े: Arjun Kapoor Tests Positive For COVID 19: अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
इसके आगे अर्जुन कपूर ने बीएमसी का शुक्रिया अदा किया. अर्जुन कपूर ने लिखा कि बीएमसी को उनके समर्थन और मदद के लिए धन्यवाद और साथ ही सभी फ्रंटलाइन वर्कस को सैल्यूट, जो खुद को जोखिम में डालकर हमें बचा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

