Swara Bhasker ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर कंगना रनौत पर कसा तंज, अवॉर्ड वापसी वाले बयान पर पूछा ये सवाल!
सुशांत सिंह राजपूत मामले में हाल ही में फॉरेंसिक जांच करने वाके डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सुशांत की मौत आत्महत्या के चलते हुई है. एक्टर को किसी भी प्रकार का जहर नहीं दिया गया था और ना ही उनका मर्डर हुआ है.
Swara Bhasker takes a dig at Kangana Ranaut: सुशांत सिंह राजपूत मामले में हाल ही में फॉरेंसिक जांच करने वाले डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सुशांत की मौत आत्महत्या के चलते हुई है. एक्टर को किसी भी प्रकार का जहर नहीं दिया गया था और ना ही उनका मर्डर हुआ है. एम्स (AIIMS) के इस खुलासे के बाद अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए उनपर तंज कसा है. स्वरा ने कंगना के अवॉर्ड वापसी वाले बयान को याद करते हुए ट्वीट किया है.
स्वरा ने ट्वीट कर लिखा, "अब तो सीबीआई और एम्स ने भी साफ कर दिया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत आत्महत्या से हुई...कुछ लोग सरकार द्वारा दिया गया अपना अवॉर्ड वापस लौटाने वाले थे ना?"
Hey! Now thay both CBI and AIIMS have concluded that #SushantSinghRajput tragically died by suicide... weren’t some people going to return their government bestowed awards??? 🤔🤔🤔
— Swara Bhasker (@ReallySwara) October 7, 2020
ज्ञात हो कि कंगना ने एक न्यूज चैनल को दिए हुए अपने बयान में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अगर उन्होंने अपने बयानों को सिद्ध नहीं किया तो वो अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा देंगी. कंगना के इसी बयान को लेकर अब सारा ने उनपर तंज कसते हुए ट्वीट किया है.
गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद से ही कंगना मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक काफी सक्रीय रही हैं. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पर कई आरोप लगाए जिसके चलते काफी बवाल भी मचा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

