बॉलीवुड

Aamir Khan की बेटी इरा खान बनी टैटू आर्टिस्ट, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये मजेदार वीडियो

आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण देती हुई नजर आ रही हैं. फिल्म निर्देशक के रूप में काम करने वाली इरा इन दिनों कई कलात्मक चीजें करके अपना समय बिता रही हैं. हाल ही में वो टैटू बनाने की कला का भी प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं. इरा की ख्वाहिश थी कि वो टैटू आर्टिस्ट बने और इसे उन्होंने पूरा भी किया.

Aamir Khan की बेटी इरा खान बनी टैटू आर्टिस्ट, सोशल मीडिया पर शेयर किया ये मजेदार वीडियो
आमिर खान और इरा खान (Photo Credits: Instagram)

Aamir Khan: आमिर खान की बेटी इरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण देती हुई नजर आ रही हैं. फिल्म निर्देशक के रूप में काम करने वाली इरा इन दिनों कई कलात्मक चीजें करके अपना समय बिता रही हैं. हाल ही में वो टैटू बनाने की कला का भी प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं. इरा की ख्वाहिश थी कि वो टैटू आर्टिस्ट बने और इसे उन्होंने पूरा भी किया.

इरा ने अपने ट्रेनर नुपुर शिखरे के हाथ पर टैटू बनाया है जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बकेट लिस्ट का ये 5वां काम पूरा हुआ. उनका ये पहले टैटू पूरा हुआ है जिसे उन्होंने एक टैटू आर्टिस्ट (Tattoo Artist) के रूप में पहली बार बनाया है.

 

View this post on Instagram

 

What? 🤔🤯😏😋😎😊 . . . 📸 @nupurshikhare #guesswhat #firsttime #newskill

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

सोशल मीडिया पर आई उनकी फोटोज में देखा गया कि मास्क और ग्लव्स पहनी हुईं इरा टैटू बना रही हैं. अपने पिता की तरह ही इरा भी इसी तरह से कई सारी क्रिएटिव चीजों पर काम करती रहती हैं. ये भी पढ़ें: बेटी इरा खान के लाइव वर्कआउट सेशन में पहुंचे आमिर खान, इंटरनेट पर Viral हुआ Video

सोशल मीडिया पर वो लगातार अपनी जिंदगी से जुड़ी मजेदार पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं. वो अपने काम से जुड़े पोस्ट्स के अलावा फिटनेस और अपने यार दोस्तों संग मस्तीभरे पलों की फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).