बॉलीवुड

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने की कोर्ट मैरिज, मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह; VIDEO आया सामने

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को मुंबई में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज कर ली है. इस निजी विवाह समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ खास दोस्त मौजूद रहे. नवविवाहित जोड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं.

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने की कोर्ट मैरिज, मुंबई में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुआ विवाह; VIDEO आया सामने
(Photo Credits ANI)

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding:  मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (61) और गौरी स्प्रैट (47) ने रविवार, 5 जुलाई को मुंबई में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कानूनी तौर पर शादी कर ली है. इस निजी समारोह में परिवार के बेहद करीबी लोग और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए. विवाह की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आमिर खान की पीआर टीम 'स्पाइस' ने सोशल मीडिया पर इस नवविवाहित जोड़े की पहली आधिकारिक तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें दोनों शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते नजर आ रहे हैं.

परिवार और बच्चों की मौजूदगी में हुईं रस्में

यह विवाह समारोह पूरी तरह से पारिवारिक और निजी रखा गया था. इस मौके पर आमिर खान के दोनों बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान मौजूद रहे. वहीं गौरी स्प्रैट के बेटे भी इस खास दिन का हिस्सा बने. शादी से पहले जुनैद और इरा को आमिर के पाली हिल स्थित आवास पर पहुंचते हुए मीडिया के कैमरों में कैद किया गया था. कुछ पारिवारिक सदस्य इस शादी में शामिल होने के लिए विशेष रूप से विदेश से भी मुंबई पहुंचे थे.  यह भी पढ़े:  Akash Deep Wedding: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, वाराणसी में शिव मंदिर थीम पर सजी शाही शादी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने की कोर्ट मैरिज

फिल्मी और राजनीतिक जगत के दिग्गज पहुंचे

भले ही शादी को काफी निजी रखने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ प्रमुख हस्तियां इस जश्न का हिस्सा बनने पहुंचीं. आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'लगान' बनाने वाले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर सबसे पहले पहुंचने वाले मेहमानों में शामिल थे. उनके अलावा अभिनेत्री एली अवराम, स्टैंड-अप कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान और मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी नवविवाहित जोड़े को बधाई देने पहुंचे. शादी के लिए आमिर के मुंबई स्थित घर को खूबसूरत लाइटों और फूलों से सजाया गया था.

पिछले साल किया था रिश्ते का खुलासा

आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में थीं. अभिनेता ने पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट को आधिकारिक तौर पर पेश किया था और अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था.

यह आमिर खान की तीसरी शादी है. इससे पहले उनका विवाह रीना दत्ता (1986-2002) और बाद में फिल्म निर्माता किरण राव (2005-2021) से हुआ था. वहीं गौरी स्प्रैट की यह दूसरी शादी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2026 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).