बॉलीवुड

Wajid Khan Birthday: सलमान और सोहेल के बाद अरबाज खान ने भी वाजिद खान को किया याद लिखा इमोशनल नोट

आज वाजिद खान के जन्मदिन पर उन्हें तमाम लोग उन्हें याद करते दिखाई दिए. ऐसे में सलमान खान, सोहेल खान ने भी वाजिद के भाई साजिद खान के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और उन्हें याद किया.

Wajid Khan Birthday: सलमान और सोहेल के बाद अरबाज खान ने भी वाजिद खान को किया याद लिखा इमोशनल नोट
अरबाज खान और वाजिद खान (Image Credit: Twitter)

Wajid Khan Birthday: बॉलीवुड के जानेमाने म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान (Wajid Khan) आज भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन अपने नाम के दम पर वो हमेशा लोगों के बीच याद किए जाएंगे. आज वाजिद खान के जन्मदिन पर उन्हें तमाम लोग उन्हें याद करते दिखाई दिए. ऐसे में सलमान खान, सोहेल खान ने भी वाजिद के भाई साजिद खान के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और उन्हें याद किया. जिसके बाद अब सलमान खान के भाई अरबाज खान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है.

अरबाज खान ने ट्विटर पर लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो वाजिद. तुम हमें ढेर सारी यादों और महान म्यूजिक के साथ देकर विदा हो गए. जिसे हम हमेशा के लिए सजो सकते हैं. मुझे भरोसा है कि तुम आज एक अच्छी जगह होंगे. मिस यू. यह भी पढ़े: Wajid Khan Birthday: दिवंगत म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान के जन्मदिन पर सलमान खान ने साजिद खान संग काटा केक, अपने चेहते दोस्त को किया याद (See Video)

इससे पहले सलमान खान संग वाजिद के जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया था. साजिद ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे वाजिद एक महान संगीतकार, महान आत्मा और लाजवाब शख्सियत और मेरे प्यारे भाई. मिस यू यार." आपको बता दे कि 1 जून को वाजिद खान को दिल दौरा पड़ने से निधन हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).