Bigg Boss 14 October 7 Episode: नॉमिनेशन टास्क में जमकर हुआ ड्रामा, सिद्धार्थ शुक्ला संग भिड़े गौहर और एजाज खान
इस टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और एजाज खान के बीच भी काफी ड्रामा देखने को मिलता है. दोनों एक दूसरे संग बहस करने में जुट जाते हैं.
Bigg Boss 14 October 7 Episode: बिग बॉस के चौथे दिन काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला. आज बिग बॉस ने घर में पहला नॉमिनेशन टास्क रखा. जहां लड़के और लड़कियों के बीच मुकाबला हुआ. ज्वेल थीफ के इस टास्क में हिना खान और गौहर खान राजकुमारियां बनी. जबकि लड़के उन्हें इम्प्रेस कर उनसे गहने लेने की कोशिश करेंगे. जबकि वहीं सिद्धार्थ शुक्ला चोरो के सरदार बने जिनके अन्दर सभी लड़कियां मौजूद रही हैं. जिन्हें वो सभी गहने चुराने थे. ऐसे में टास्क शुरू के साथ ही बवाल शुरू हो गया क्योंकि सिद्धार्थ के कहने पर सभी लड़कियां ज्वेलरी चुराने में जुट गई. लड़कियों की तरफ होने वाली छीना झपटी से परेशान होकर गौहर सिद्धार्थ से टास्क को दोबारा समझने की कोशिश करने की कोशिश करती हैं. क्योंकि गौहर इस टास्क नहीं बल्कि तबाही बताती हैं. दूसरी तरफ सिद्धार्थ इस मजेदार बाते दिखे. इस बात को लेकर दोनों के बीच गरमागरम बहस शुरू हो जाती है. गौहर जहां टास्क में होने वाली छीना झपटी को गलत बताती हैं वहीं सिद्धार्थ शुक्ला इसे सही मानते हैं.
इस टास्क के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और एजाज खान के बीच भी काफी ड्रामा देखने को मिलता है. दोनों एक दूसरे संग बहस करने में जुट जाते हैं. एजाज सिद्धार्थ पर टास्क खराब करने का आरोप लगाते हैं. तो वहीं दूसरी तरफ जान कुमार सानू और राहुल वैद्य में भी बहस होती दिखाई देती है. दोनों के बीच ज्वेलरी को लेकर खींचतान होती है. जिसके बाद घर के कई लड़के राहुल के रियल फेस के सामने आने की बात करते हैं. जिसके बाद पहले नॉमिनेशन टास्क की प्रक्रिया खत्म हो जाती है. जिसमें अभिनव बाजी मार लेते हैं और वो सुरक्षित हो जाते हैं.
#BB14 ke jewel thief ka task ho raha hai pure josh mein. Don’t miss out on the fun, tune in to #BiggBoss14 now. #BiggBoss2020 @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/wj6548X3tE
— COLORS (@ColorsTV) October 6, 2020
तो वहीं दूसरी तरफ सिद्धार्थ और निक्की के बीच अलग ही खिचड़ी पकती दिखाई दी. निक्की कहती हैं कि वो सिद्धार्थ से शादी करना चाहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 12:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

