Coronavirus: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की दर को कंट्रोल करने में मिली सफलता, लखनऊ-वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ और कानपुर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोविड-19 के दृष्टिगत जनपदों में स्थापित किए गए इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता व क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने जनपद लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ व कानपुर नगर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जनपदों में मृत्यु दर में कमी लायी जाए. कोविड अस्पतालों में सीनियर डाॅक्टर्स राउण्ड लेते रहें.