Bigg Boss 14: क्या रुबीना दिलैक के एक्स अविनाश सचदेव की शो में होने जा रही एंट्री?
रुबीना और अविनाश ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था. दोनों ने एक साथ शो छोटी बहु में भी काम किया था.
Bigg Boss 14: बिग बॉस 14 को शुरू हुए अभी कुछ दिन ही बीते हैं कि अब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा होने लगी है. खबर के मुताबिक नैना सिंह, शारदुल पंडित, रश्मि गुप्ता, प्रतीक सहजपाल जैसे कई नामों की चर्चा हो रही हैं. इस बीच खबर आ रही है कि मेकर्स ने शो में रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के एक्स बॉयफ्रेंड अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) को भी शो ऑफर किया था. ऐसे में वो भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं. पिंकविला में छपी खबर के मुताबिक अविनाश को शो के लिए अप्रोच किया गया था. जाहिर है मेकर्स के लिए ये एक अच्छा मौका है कि वो टीवी की इस पॉपुलर जोड़ी को एक शो में ला सकते हैं.
रुबीना और अविनाश ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया था. दोनों ने एक साथ शो छोटी बहु में भी काम किया था. हालांकि दोनों का ब्रेकअप एक खराब नोट पर खत्म हुआ था. ऐसे में दर्शकों के लिए दोनों को साथ देखना काफी खास हो सकता था. क्योंकि अविनाश ने शो में जाने की खबर को सिरे से नकार दिया है. लेकिन पोर्टल को सोर्स ने बताया कि उन्हें शो में आने का ऑफर जरूर मिला था.
आपको बता दे कि शो में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच की बॉन्डिंग दर्शकों को काफी हैरान किया है. क्योंकि टास्क जीतकर इम्युनिटी पाने वाले अविनाश से जब बिग बॉस ने उसे छोड़कर रुबीना को बतौर फ्रेशर घर में एंट्री दिलाने का मौका दिया तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

