Laxmmi Bomb Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, हॉरर और ह्यूमर की केमिस्ट्री से बना ये बम किसी से कम नहीं है
अक्षय कुमार की ये फिल्म फिल्म 9 नवंबर 2020 को डिजनी प्लस हॉटस्टार (Disney+ HotstarVIP) पर रिलीज होगी.
Laxmmi Bomb Trailer: अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की मच अवेटेड फिल्म लक्ष्मी बम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. जैसी उम्मीद की जा रही थी फिल्म का ट्रेलर बेहद ही मजेदार है. फिल्म में अक्षय कुमार की जबरदस्त परफॉरमेंस सभी का दिल जीत रही है. दरअसल अक्षय ने सुबह ही सबको बता दिया था कि उनकी फिल्म लक्ष्मी बम का मजेदार ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है. जिसके बाद अब कॉमेडी और हॉरर से भरे इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ चुका है.
फिल्म के ट्रेलर में नजर आ रही कहानी बेहद ही इंटरस्टिंग लग रही है. तो वहीं अक्षय के साथ मौजूद दमदार कलकारों की फ़ौज इसे और भी रोचक बना रही है. जबकि कियारा आडवाणी के साथ अक्षय की जोड़ी भी अच्छी लग रही है. आप भी देखिए फिल्म का ये ख़ास ट्रेलर. यह भी पढ़े: Bell Bottom Teaser: अक्षय कुमार का स्टाइल और रोमांचक अंदाज देखकर फैंस हुए इम्प्रेस, देखें 'बेल बॉटम' का पहला टीजर
Jahan kahi bhi hain, wahi ruk jaayyein aur taiyyaar ho jaayyein dekhne #LaxmmiBomb ka trailer, kyunki barasne aa rahi hai Laxmmi! #LaxmmiBombTrailer out now. #YeDiwaliLaxmmiBombWali! 💥
#FoxStarStudios #DisneyPlusHotstarMultiplex @advani_kiara @offl_Lawrence pic.twitter.com/oJM6YljkBX
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 9, 2020
अक्षय कुमार की ये फिल्म फिल्म 9 नवंबर 2020 को डिजनी प्लस हॉटस्टार (Disney+ HotstarVIP) पर रिलीज होगी. खास बात ये है कि अक्षय की ये फिल्म ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और UAE के सिनेमाघरों में भी रिलीज होगी. पहले ये हॉरर कॉमेडी फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी. लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट पीछे खिसक गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

