TV TRP Ratings: तारक मेहता का उल्टा चश्मा, कुंडली भाग्य और इंडियाज बेस्ट डांसर ने दिखाया दम, जानिए कौन आया टॉप और कौन रह गया पीछे
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में चल रहें कोरोना वायरस के ट्रैक ने शो में एक बार फिर सबकी रुचि बढ़ा दी है. जिसके चलते ये शो टॉप 5 की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हो पाया है.
TV TRP Ratings: इस हफ्ते के टीवी टीआरपी (TV TRP) की रेटिंग आउट हो चुकी है. इस हफ्ते कौन निकला आगे और कौन रह गया पीछे. इसका पूरा हाल अब हम आपको बताने जा रहे हैं. श्रद्धा आर्या और धीरज धोपर का शो कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) एक बार फिर नंबर वन की पोजीशन पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुआ है. पिछले 2 महीने से शो नंबर 1 की पोजीशन पर बना हुआ है. सभी को ये शो बेहद पसंद आ रहा है. तो वहीं रुपाली गांगुली का शो अनुपमा इस हफ्ते की टीआरपी में नंबर 2 पर जगह बनाई है. महिला सशक्तिकरण पर आधारित शो को लोग काफी पसंद कर रहें हैं.
तीसरे नंबर पर जगह बनाई है तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में चल रहें कोरोना वायरस (Coronavirus) के ट्रैक ने शो में एक बार फिर सबकी रुचि बढ़ा दी है. तो वहीं इस बार चौथे नंबर पर जगह बनाई है सृति झा के शो कुमकुम भाग्य ने. दरअसल शो कहानी में लोगों के इंटरेस्ट में कमी आई है. जिसके चलते इसकी टीआरपी में गिरावट देखी गई. यह भी पढ़े: Ghanshyam Nayak: टीवी शो 'तारक मेहता...' के नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक अपने गले की सर्जरी चलते नवरात्रि से पहले नहीं कर पाएंगे शूटिंग
जबकि कोरोना से जंग जीतने के बाद इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर लौटी मलाइका अरोड़ा की मौजूदगी ने शो में जान फूंक दी है. गीता कपूर, टेरेंस लुईस के साथ उनकी तिकड़ी को एक बार फिर पसंद किया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

