बॉलीवुड

Sanjay Dutt: लंग कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त का पत्नी मान्यता दत्त ने बढ़ाया हौंसला, फोटो शेयर कर लिखा- रुक जाना नहीं तू कहीं हार के

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इस समय शारीरिक रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लंग कैंसर की बीमारी से पीड़ित संजय दत्त मुंबई के कोइलाबें अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं. कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि संजय दत्त का कैंसर तीसरे स्टेज पर है और ऐसे में वो बेहतरीन डॉक्टरों से सलाह-मशविरा ले रहे हैं.

Sanjay Dutt: लंग कैंसर से जूझ रहे संजय दत्त का पत्नी मान्यता दत्त ने बढ़ाया हौंसला, फोटो शेयर कर लिखा- रुक जाना नहीं तू कहीं हार के
संजय दत्त और मान्यता दत्त (Photo Credits: Instagram)

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इस समय शारीरिक रूप से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. लंग कैंसर की बीमारी से पीड़ित संजय दत्त मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में अपना उपचार करा रहे हैं. कुछ ही समय पहले खबर आई थी कि संजय दत्त का कैंसर तीसरे स्टेज पर है और ऐसे में वो बेहतरीन डॉक्टरों से सलाह-मशविरा ले रहे हैं. संजय के इस कठिन समय में उनकी पत्नी मान्यता दत्त (Manyata Dutt) और बहन प्रिया दत्त हमेशा की तरह मजबूती से उनका हाथ थामी हुई हैं.

आज मान्यता ने सोशल मीडिया पर संजय दत्त की फोटो शेयर करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया है. जिंदगी के इस मुश्किल पड़ाव पर संजय को उन्होंने एक गाना डैडीकेट करके उन्हें ढाढस बंधाया है. मान्यता ने लिखा, "रुक जाना नहीं तू कहिन हार के...कांटों पे चलके मिलेंगे साए बहार के. हमें अपने मुश्किल दिनों से लड़ना होगा ताकि हम अपनी जिंदगी के बेहतरीन दिनों को पा सकें!! कभी हार न मानें!!"

ये भी पढ़ें: Sanjay Dutt Diagnosed with Lung Cancer: इलाज के लिए अमेरिका जा सकते हैं संजय दत्त, 5 साल का वीजा मिला

कुछ ही समय पहले मीडिया में संजय दत्त की फोटोज देखने को मिली जब वो अपने घर से कोकिलाबेन अस्पताल के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान उनके बच्चे, पत्नी मान्यता दत्त और बहन प्रिया दत्त भी उनके साथ मौजूद थी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, संजय ने हाल ही में अपनी कीमोथेरेपी (Chemotherapy) का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. अब वो जल्द ही उन्हें दूसरी कीमोथेरेपी दी जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).