Mumbai Police to Probe Kangana Ranaut Involvement in Drugs Case: अध्ययन सुमन को ड्रग्स देती थी कंगना रनौत? मामले की जांच करेगी मुंबई पुलिस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद गर्माता नजर आ रहा है. मुंबई शहर की तुलना पीओके से करके कंगना ने एक नए विवाद को जन्म दिया है. इसे लेकर शिवसेना समेत अन्य राजनीतिक पक्षों के बीच काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. भारतीय जनता पार्टी ने भी कंगना के बयान पर असहमती जताई है.
Mumbai Police to Probe Kangana Ranaut's Involvement in Drugs Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद गर्माता नजर आ रहा है. मुंबई शहर की तुलना पीओके से करके कंगना ने एक नए विवाद को जन्म दिया है. इसे लेकर शिवसेना समेत अन्य राजनीतिक पक्षों के बीच काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. भारतीय जनता पार्टी ने भी कंगना के बयान पर असहमती जताई है. अब इस मामले से जुड़ी ताजा जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस अब इस बात की जांच करेगी कि क्या कंगना अपने एक्स-बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन (Adhyayan Suman) को ड्रग्स देती थी? इस बात की सूचना महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने आज मीडिया को दी है.
अनिल देशमुख ने मीडिया से कहा, "एमएलए सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक द्वारा किये गए अनुरोध के आधार पर मैंने विधानसभा में अपना जवाब दिया और कहा कि कंगना रनौत की दोस्ती शेखर सुमन के लड़के अध्ययन सुमन से थी और अध्ययन ने डीएनए के इंटरव्यू में ये बताया कि कंगना ड्रग लेती है और उसी प्रकार वो उन्हें भी ड्रग देने की कोशिश करती हैं. इस बात की पूरी जानकारी को लेकर मुंबई पुलिस जांच करेगी, ये जानकारी मैंने विधानसभा में दी है."
As per request submitted by MLAs Sunil Prabhu & Pratap Sarnaik, I answered in Assembly & said that Kangana Ranaut had relations with Adhyayan Suman, who in an interview said she takes drugs & also forced him to. Mumbai Police will look into details of this: Maharashtra Home Min pic.twitter.com/4ztVcqtP71
— ANI (@ANI) September 8, 2020
आपको बता दें कि समाचार पत्र डीएनए का एक पुराना इंटरव्यू हाल ही में इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसमें अध्ययन सुमन ने ये कहा था कि एक पार्टी के दौरान कंगना ने उन्हें ड्रग्स लेने को कहा था लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था. इस बात को लेकर उनके और कंगना के बीच काफी बहस हुई थी.
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut-BMC Controversy: कंगना रनौत के मुंबई आते ही ये काम करेगी बीएमसी, पढ़ें डिटेल
इस इंटरव्यू और राजनेताओं के अनुरोध के आधार पर अब अनिल देशमुख ने ये बात स्पष्ट कर दिया है कि अब इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस जांच करेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

