योगी सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव ने खोला मोर्चा, अपील कर कहा- रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है. सपा नेता अखिलेश यादव ने अपील कर कहा कि बुधवार रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं! दरअसल अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपील कर कहा है कि मुट्ठियां जब बंध जाती हैं नौजवानों की, नींद उड़ जाती है ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों’ की. आइए युवाओं व उनके परिवार की बेरोज़गारी-बेकारी के इस अंधेरे में हम आज रात 9 बजे, 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर क्रांति की मशाल जलाएं, उनकी आवाज़ में आवाज़ मिलाएं!