Akshay Kumar Birthday: अक्षय कुमार के जन्मदिन पर सामने आया उनका ये नया रेट्रो लुक, 'बेल बॉटम' को-स्टार वाणी कपूर ने शेयर की फोटो
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज 53 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उनकी आनेवाली फिल्म 'बेल बॉटम' के मेकर्स ने उनका नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है. फिल्म 'बेल बॉटम' में लीड रोल निभा रहे अक्षय 80 के दशक के एक व्यक्ति के रूप में नजर आ रहे हैं.
Akshay Kumar Birthday: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार आज 53 साल के हो गए हैं. इस खास मौके पर उनकी आनेवाली फिल्म 'बेल बॉटम' के मेकर्स ने उनका नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है. फिल्म 'बेल बॉटम' में लीड रोल निभा रहे अक्षय 80 के दशक के एक व्यक्ति के रूप में नजर आ रहे हैं. फिल्म से उनके इस नए लुक को उनकी को-एक्ट्रेस वाणी कपूर (Vaani Kapoor) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस मोनोक्रोम फोटो में अक्षय मूछे रखे चश्मा लगाए अपने फिट अंदाज में नजर आ रहे हैं.
अक्षय की फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए वाणी ने लिखा, "80 के दशक की यादें. पेश है फिल्म 'बेल बॉटम' से अक्षय का शानदार लुक."फिल्म 'बेल बॉटम' में अक्षय और वाणी के साथ ही हुमा कुरैशी कुरैशी और लारा दत्ता भी नजर आएंगी.
इस फिल्म को लेकर अक्षय ने काम भी शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के लिए स्कॉटलैंड में शूटिंग की जा रही है और ये वाणी कपूर की पहली ऐसी फिल्म है जिसे यशराज फिल्म्स ने निर्मित नहीं किया है.
इस फिल्म का निर्देशन रणजीत एम तिवारी कर रहे हैं. इसे पूजा एंटरटेनमेंट और ऐमे एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रही है. फिल्म की रिलीज डेट 2 अप्रैल, 2021 तय की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

