Sandalwood Drug Racket: कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी हुई गिरफ्तार, हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दिख चुका है एक्ट्रेस का जलवा
मंगलवार सुबह सीसीबी ने संजना के बेंगलुरु में इंदिरानगर स्थित घर पर छापा मारा. जिसके बाद संजना को पूछताछ के लिए सीसीबी के ऑफिस लाया गया. सूत्रों के मुताबिक उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
Sandalwood Drug Racket: सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच पूरे एक्शन के साथ काम कर रही हैं. इस मामले में एक्ट्रेस रागिनी द्रिवेदी सहित 6 लोगों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं. उन पर शहर में बड़ी-बड़ी पार्टियों में लोगों को ड्रग्स मुहैया कराने का आरोप है. जिसके बाद पूछताछ में संजना गलरानी का नाम सामने आने के बाद मंगलवार सुबह सीसीबी ने संजना के बेंगलुरु में इंदिरानगर स्थित घर पर छापा मारा. जिसके बाद संजना को पूछताछ के लिए सीसीबी के ऑफिस लाया गया. सूत्रों के मुताबिक उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
कौन है संजना गलरानी
कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी बेंगलुरु में पैदा हुई. वो मॉडलिंग के बाद एक्टिंग की दुनिया में आई. 50 से अधिक विज्ञापन करने वाली संजना ने साल 2006 में आई फिल्म गंडा हेन्दथी से डेब्यू किया था. ये हिंदी फिल्म मर्डर की रीमेक थी, संजना ने कलर्स चैनल के शो मुझसे शादी करोगे में भी नजर आई थी. इस शो में शहनाज गिल और पारस छाबड़ा का स्वयंवर रचाया जा रहा था. जिसमें संजना भी पारस को इम्प्रेस करने पहुंची थी. दोनों के बीच की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया.
View this post on Instagram
Create your own magic 🧞 #magic #beyou #stayhome #staysafe #bewhoyouwanttobe
आपको बता दे कि संजना गलरानी का विवादों के साथ भी काफी पुराना नाता है. कन्नड़ फिल्म दंडुपाल्या 2 में न्यूड सीन दिया था. इस सीन को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था. क्योंकि सीन में दिखाया गया कि कैसे पुलिस अधिकारी उन्हें टार्चर करते हैं. हालांकि इस सीन को रिगनल सेंसर बोर्ड ने मंजूरी नहीं दी थी. जिसके चलते फिल्म को सीन में रखा गया था. लेकिन सीन ऑनलाइन लीक हो गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

