Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की खबर पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने किया रियेक्ट
रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. श्वेता ने ट्विटर पर हाथ जोड़ते हुए लिखा कि भगवान हमारे साथ हैं.
सुशांत सिंह राजपूत केस (Susahnt Singh Rajput Case) में ड्रग्स मामला सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) इसकी जांच कर रही थी. इस मामले में आज रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को गिरफ्तार कर लिया गया. NCB के खिलाफ कई बड़े सबूत मिले हैं. रिया से पिछले 3 दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही थी. जिसके बाद मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. श्वेता ने ट्विटर पर हाथ जोड़ते हुए लिखा कि भगवान हमारे साथ हैं.
आपको बता दे कि रिया चक्रवर्ती ने NCB के साथ पूछताछ में पहले दो दिन ड्रग्स लेने की बात को इंकार किया था. लेकिन तीसरे दिन रिया ने ड्रग्स लेने की बात कबूल की है. जिसके बाद रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और पेपरवर्क करने के बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट कराने के लिए ले जाया गया है. NCB ऑफिस से बाहर निकलते वक़्त रिया ने मीडिया की तरफ हाथ दिखाया. जानकारी के मुताबिक रिया की कोरोना जांच भी की जाएगी.
🙏🔱🙏 #GodIsWithUs
— shweta singh kirti (@shwetasinghkirt) September 8, 2020
रिया को रविवार को पहली बार NCB ने पूछताछ के लिए बुलाया था. जहां उनसे 6 घंटे तक पूछताछ की गई जिसके बाद सोमवार को दूसरे दिन भी उनसे 8 घंटे तक पूछताछ की गई. जिसके बाद आज यानी मंगलवार को 3 घंटे तक पूछताछ की गई. जिसके बाद ड्रग्स पेडलिंग मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

