बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आज रिया को भी पूछताछ के बाद NCB ने गिरफ्तार कर लिया है. रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट
अंकिता लोखंडे साथ सुशांत सिंह राजपूत (Photo Credits: Facebook)

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में आए दिन एक के बाद एक नए नई अपडेट सामने आ रही है. इस बीच अब सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को NCB गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल सुशांत मामले में जब ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री हुई. जिसके बाद से NCB ही इस मामले में जांच कर रही हैं. इस मामले पहले ही रिया के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और हेल्पर दीपेश सावंत को NCB ने गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद आज रिया को भी पूछताछ के बाद NCB ने गिरफ्तार कर लिया है. रिया की गिरफ्तारी के बाद सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अंकिता लोखंडे ने इंसाफ लिखते हुए कर्मा पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने साफ़ लिखा कि कर्म से भाग्य तय होता है.

आपको बता दे कि इससे पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए ट्वीट किया कि जिसमें उन्होंने लिखा, "भगवान हमारे साथ है."

इससे पहले भी अंकिता सुशांत के लिए इंसाफ की मांग करती रही है. वो लगातार इंसाफ की मांग करती रही हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2020 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).