बॉलीवुड

Actor Rhea Chakraborty brought to Byculla Jail: रिया चक्रवर्ती को मुंबई के भायखला जेल लाया गया, एनसीबी ने मंगलवार को ड्रग से जुड़े केस में किया था गिरफ्तार

नारकोटिक्स विभाग ने बीते मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था जिसके बाद कोर्ट में उनकी पेशी हुई. इस दौरान अदालत ने भी उनकी जमानत अर्जी को नामंजूर करते हुए उन्हें 14 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया. आज रिया को मुंबई के भायखला जेल लाया गया है.

Actor Rhea Chakraborty brought to Byculla Jail: रिया चक्रवर्ती को मुंबई के भायखला जेल लाया गया, एनसीबी ने मंगलवार को ड्रग से जुड़े केस में किया था गिरफ्तार
रिया चक्रवर्ती को मुंबई के भायखला जेल लाया गया (Photo Credits: Yogen Shah)

Actor Rhea Chakraborty brought to Byculla Jail: नारकोटिक्स विभाग ने बीते मंगलवार को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था जिसके बाद कोर्ट में उनकी पेशी हुई. इस दौरान अदालत ने भी उनकी जमानत अर्जी को नामंजूर करते हुए उन्हें 14 दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया. आज रिया को मुंबई के भायखला जेल लाया गया है. मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि रिया को एनसीबी के अफसर भायखला जेल लेकर जा रहे हैं.

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती से नारकोटिक्स विभाग की टीम ने 3 दिनों तक पूछताछ की थी जिसके बाद 8 सितंबर को उन्हें हिरासत में लिया गया. उनकी गिरफ्तारी को लेकर अदालत में जमानत अर्जी भी दी गई थी लेकिन कोर्ट ने उसे भी ठुकरा दिया.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती की बेल एप्लिकेशन हुई खारिज, अभिनेत्री को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आपको बता दें कि एनसीबी ने पहले ही स्पष्ठ कर दिया था कि वो रिया की रिमांड अदालत से नहीं मांगेंगे क्योंकि मामले से संबंधित पूछताछ की जा चुकी है. रिया की गिरफ्तारी के बाद कयास लगाया जा रहा है कि वो बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा कर सकती हैं जो ड्रग्स की लेन-देन में शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को मिला विद्या बालन, शबाना आजमी और अनुराग कश्यप समेत कई हस्तियों का साथ, एक्ट्रेस की गिरफ्तारी पर सितारों ने जताई नाराजगी

रिया की गिरफ्तारी से जहां सुशांत का परिवार खुश है वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने इसे अन्याय बताया है और सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाकार रिया के लिए न्याय की मांग की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).